[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर लगा 7 फीट बैरियर ने ओवरलोड वाहनों पर लगाया ब्रेक, अब बदलेंगे ट्रकों के नियम

विक्रमशिला सेतु पर लगा 7 फीट बैरियर ने ओवरलोड वाहनों पर लगाया ब्रेक, अब बदलेंगे ट्रकों के नियम

0
विक्रमशिला सेतु पर लगा 7 फीट बैरियर ने ओवरलोड वाहनों पर लगाया ब्रेक, अब बदलेंगे ट्रकों के नियम
विक्रमशीला सेतु की तस्वीर.

भागलपुर से ऋषव कृष्णा मिश्रा की रिपोर्ट

Vikramshila Bridge: विक्रमशिला सेतु पर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम अब जमीन पर असर दिखाने लगा है. भागलपुर छोर पर लगाए गए सात फीट ऊंचे स्थायी बैरियर ने ओवरलोड और अधिक ऊंचाई वाले मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगा दी है. बैरियर लगने के बाद कई वाहन चालकों को या तो सामान उतारकर वाहन पार कराना पड़ा या फिर बिना जोखिम उठाए वापस लौटना पड़ा. स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे सेतु पर लगने वाले जाम में कमी आएगी और दुर्घटनाओं का खतरा भी घटेगा.

Vikramshila Bridge: बैरियर पर रुकने लगे ओवरलोड वाहन

सेतु के प्रवेश द्वार पर अब अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं. कई मालवाहक वाहन बैरियर के सामने पहुंचकर रुक रहे हैं और चालक पहले वाहन की ऊंचाई का आकलन कर रहे हैं. जिन वाहनों पर क्षमता से अधिक सामान लदा है, वे बैरियर पार नहीं कर पा रहे हैं. कुछ चालकों ने सामान उतारकर वाहन को बैरियर के पार पहुंचाया और फिर दोबारा लोडिंग की, जबकि कई वाहन वापस लौट गए.

छत पर सामान लादने की पुरानी आदत बदलेगी

पहले छोटे मालवाहक वाहन क्षमता से अधिक सामान छत तक लादकर आसानी से विक्रमशिला सेतु पार कर लेते थे. अब नई व्यवस्था के बाद ऐसा संभव नहीं रह गया है. पिकअप चालक मुकेश कुमार का कहना है कि अब वाहन की क्षमता के अनुसार ही सामान लेकर चलना होगा, क्योंकि अधिक ऊंचाई होने पर बैरियर पार करना संभव नहीं है. कई चालकों ने सुझाव दिया कि सेतु से पहले प्रमुख मार्गों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएं, ताकि बाहर से आने वाले वाहन चालकों को पहले ही जानकारी मिल सके.

कार चालकों और स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

नई व्यवस्था का सबसे अधिक स्वागत छोटे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने किया है. उनका कहना है कि पहले ओवरलोड वाहन धीमी गति से चलते थे, जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता था. कार चालक अभिषेक कुमार के अनुसार, अब ऐसे वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होने से सफर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और तेज होगा. स्थानीय निवासी राजीव कुमार का मानना है कि यह व्यवस्था काफी पहले लागू हो जानी चाहिए थी, क्योंकि ओवरलोड वाहनों के कारण कई बार जोखिम की स्थिति बनती थी.

ये भी पढ़ें : मानसून फिर हुआ सुस्त, बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

सूचना बोर्ड लगाने की उठी मांग

हालांकि बैरियर लगाने के फैसले को लोगों ने सही बताया है, लेकिन प्रशासन से यह भी मांग की जा रही है कि भागलपुर आने वाले प्रमुख मार्गों पर बड़े साइन बोर्ड लगाए जाएं. इनमें बैरियर की ऊंचाई और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाए, ताकि दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को बैरियर तक पहुंचकर वापस न लौटना पड़े.

यातायात होगा सुगम, सुरक्षा भी बढ़ेगी : ट्रैफिक डीएसपी

ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुल निर्माण निगम की ओर से लगाया गया यह बैरियर ओवरलोड और अधिक ऊंचाई वाले वाहनों को सेतु पर प्रवेश से रोकने के लिए लगाया गया है. इससे विक्रमशिला सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या घटेगी और सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी. शुरुआती दिनों में कुछ असुविधा जरूर हो सकती है, लेकिन आने वाले समय में यह व्यवस्था हजारों यात्रियों के लिए राहत साबित होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें : मानसून की बेरुखी से भागलपुर बेहाल : सूखे खेत, बढ़ी किसानों की चिंता, धान की खेती पर संकट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel