[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर पिछले 36 घंटे से जाम, रेंगते रहे वाहन

विक्रमशिला सेतु पर पिछले 36 घंटे से जाम, रेंगते रहे वाहन

0

विक्रमशिला सेतु पर पिछले 36 घंटे से जाम है. जाम का कारण वाहनों की बढ़ी आवाजाही बतायी जा रही है. विक्रमशिला सेतु पर जाम का प्रभाव जीरोमाइल – सबौर एनएच 80 और बाइपास सड़क पर भी देखने को मिला. सेतु पर शनिवार सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर जाम को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी. लेकिन वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण यातायात को निर्बाध करने के हर प्रयास विफल जा रहे थे. दिन भर दोपहिया वाहन के चालक सेतु पर फुटपाथ होते हुए निकलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन फुटपाथ पर भी दिन में कई बार जाम लग गया. दोपहिया वाहन चालकों को भी सेतु पार करने में डेढ़ घंटे का समय लग जा रहा था. जबकि सेतु पर तीन पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को नवगछिया से भागलपुर आने जाने में तीन से चार घंटे तक वक्त लग रहा था. जाम के कारण नवगछिया और भागलपुर के बीच यात्री वाहन कम चले, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों ने पैदल ही पुल को पार किया. जाम को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सेतु पर पुलिस बलों की संख्या में इजाफा किया गया. लेकिन शनिवार देर रात तक सेतु पर आवागमन पूर्ववत नहीं हो सका था. इधर एनएच 80 पर भी लोगों को दिन भर भयानक जाम का सामना करना पड़ा. वाहन चालकों को महज तीन से चार किलोमीटर की दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जा रहा था. इधर बाइपास सड़क पर भी जाम में कई मालवाहक वाहन घंटों फंसे दिखे. विक्रमशिला सेतु पर लगे जाम में कई पुलिस पदाधिकारी भी जाम में फंसे दिखे. जबकि भाजपा नेता विधान पार्षद डॉ एनके यादव के भी जाम में फंस जाने की सूचना थी. देर रात सेतु पर जाम टीओपी इंचार्ज सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल यातायात को पूर्ववत करने की दिशा में प्रयास कर रहे थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel