[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. टीएनबी क्लब ने रोमांचक मुकाबले में यूनाइटेड क्लब को हराया

bhagalpur news. टीएनबी क्लब ने रोमांचक मुकाबले में यूनाइटेड क्लब को हराया

0

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे जिला ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को हुए मैच में टीएनबी क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से पराजित किया.

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रनों स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में सूर्य रघुवंशी ने आतिशी पारी खेलते हुए 58 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा विवेक कुमार ने 45 व मयंक ने 22 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में टीएनबी क्लब की तरफ से रितेश ने तीन विकेट झटके. वहीं, राहुल विश्वनाथ कुमार व राजेश भारती ने दो-दो विकेट चटकाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएनबी क्लब की टीम ने 33.4 ओवर में सात विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिया. बल्लेबाजी में कुमार गौरव आक्रामक पारी खेलते हुए 53 रन बनाये. रितेश ने 33, ओम प्रकाश ने 22 रन व अजय कुमार ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया. यूनाइटेड क्लब की ओर से गेंदबाजी में विवेक व भानु कुमार ने क्रमश: दो-दो विकेट चटकाये. शानदार गेंदबाजी के लिए टीएनबी क्लब के रितेश भारती को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel