[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. कमरगंज में मोटरसाइकिल के धक्के से दो वर्षीय बच्चे की मौत

bhagalpur news. कमरगंज में मोटरसाइकिल के धक्के से दो वर्षीय बच्चे की मौत

0

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कमरगंज गांव के पास मुख्य सड़क पर एक बाइक के धक्के से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी है. घटना के बाद बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया था. मायागंज पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांचोपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था, लेकिन कमरगंज में ही बाइक चालक मौका देख कर फरार हो गया. हालांकि परिजनों ने बाइक चालक के नंबर को नोट कर लिया है और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है. मृत बालक मुंगेर जिले के बरियारपुर के आशाटोला निवासी टोटो चालक संजय मंडल का दो वर्षीय पुत्र जय कुमार है. बच्चे का ननिहाल अकबरनगर थाना क्षेत्र के नया टोला मोतीचक में है. नाना कार्यानंद मंडल ने बताया कि उसका उसके दामाद संजय मंडल, बेटी शिवानी कुमारी, एक नतनी और दो नाती सभी मोतीचक आये थे. रविवार को सभी को लेकर उसका दामाद संजय मंडल अपने ही टोटो से घर के लिए निकला था. कमरगंज में दो वर्षीय जय कुमार ने कहा कि उसे पानी पीना है. पिता ने टोटो रोक कर उसे पानी पिलाया. संजय मंडल बच्चे को टोटो पर ही मां के साथ रहने बोल कर बिस्किट लाने जाने लगे. पिता को जानकारी दिये बगैर दो वर्षीय बालक भी उसके पीछे-पीछे चलने लगा. पिता सड़क पार कर गये थे. बच्चा सड़क पार करने को था कि एक मोटरसाइकिल चालक ने उसे जबरदस्त धक्का दे मारा. मृत बालक के नाना कार्यानंद मंडल ने बताया कि बाइक सवार को लेकर वे लोग इलाज कराने कमरगंज के एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे. इसी दौरान बाइक नंबर बीआर 10 एच टी 8902 का चालक मौके से भाग गया. पुलिस को सूचना दी गयी है. इधर बरारी स्थित मायागंज कैंप थाने की पुलिस ने घटना के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ की है. बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जायेगा. मां शिवानी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel