[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news नौवीं की दो नाबालिग छात्राएं आठ माह से गायब, भटक रहे परिजन

Bhagalpur news नौवीं की दो नाबालिग छात्राएं आठ माह से गायब, भटक रहे परिजन

0

कहलगांव रशलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 मई 2025 की रात एक ही जगह से नवमी कक्षा की दो नाबालिग छात्राएं रहस्यमय तरीके से गायब हो गयीं. दोनों छात्राएं जवाहरलाल नेहरू उच्च विद्यालय धनौरा की नौवीं कक्षा की छात्रा है. भगाने का आरोप विद्यालय के एक शिक्षक पर लगा, जो खुद उसी समय से लापता है. उस वक्त छात्रा के पिता ने रशलपुर थाना के आवेदन देकर मवि धनौरा में पदस्थापित शिक्षक झारखंड के गोड्डा जिला के सरकंडा के हरिओम यादव पर अपनी लड़की और उसकी सहेली को भगाने का आरोप लगा कर कांड संख्या 92/25 दर्ज कराया था. उस समय यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था. पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग जोड़ती रही है. ग्रामीण इसे मानव तस्करी से जोड़ कर देखते है कि अगर प्रेम प्रसंग है तो कोई एक छात्रा लापता होती. दोनों प्रेम प्रसंग में कैसे जा सकती है. आरोपित शिक्षक पर पुलिस व शिक्षा विभाग ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही इसकी सुध लेने में दिलचस्पी ली. इन सब के बीच बेबस परिजनों का लगातार अपनी पुत्री के आने की आस में घर के दरवाजे को निहारते रहते है और हर आने-जाने वाले की आहट में अपनी बेटी के आने की आस दिखती है. लापता छात्रा के परिजन कहते हैं कि बेटी के खोजबीन के लिए पुलिस पदाधिकारी से लेकर सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक आवेदन दिये हैं, लेकिन मेरी पुत्री का पता नहीं चल सका. अब तो लगता है कि मेरी पुत्री के साथ कोई अनहोनी नहीं हो गयी हो या किसी गलत के चक्कर में तो नहीं पड़ गयी है. अब तो हर एक दिन व काली रात भय के साये में गुजर रहा है. प्रभारी बीइओ अमित राज ने बताया कि उक्त शिक्षक का वेतन रोका गया है और वरीय पदाधिकारी को इसकी सुचना दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel