[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news एसएफसी गोदाम के बाहर खड़े हैं अनाज से लदे दर्जनों ट्रक, गोदाम में ताला

Bhagalpur news एसएफसी गोदाम के बाहर खड़े हैं अनाज से लदे दर्जनों ट्रक, गोदाम में ताला

0
Bhagalpur news एसएफसी गोदाम के बाहर खड़े हैं अनाज से लदे दर्जनों ट्रक, गोदाम में ताला

कहलगांव बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम के बाहर अनाज से भरे दर्जनों ट्रक कई दिनों से खड़े हैं. ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि विगत आठ महीने से मजदूरी नहीं मिली है. पिकअप वाहन के चालकों का दो महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे सरकारी अनाज वितरण प्रणाली ठप है. वाहन चालकों और मजदूरों को बकाया भुगतान नहीं हुआ है. 22 जनवरी से पिकअप वैन चालक और मोटिया मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल से कहलगांव में 185 पीडीएस दुकानों के 76,741 कार्डधारकों में 3,13,761 उपभोक्ता प्रभावित है. स्कूलों का मध्याह्न भोजन और आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषाहार भी प्रभावित होंगे. डीएसडी ठेकेदार के मुताबिक छह माह से कमीशन की राशि सरकार की ओर से लंबित है, जिससे डीएसडी की आर्थिक स्थिति दयनीय है. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रंजन यादव ने बताया कि डीएसडी की हड़ताल से जन वितरण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिले के सभी दुकानदारों का 15 से 20 प्रतिशत वितरण लंबित है. यदि समय पर विक्रेताओं को अनाज नहीं मिलता है, तो जनवरी का अनाज लैप्स होने की संभावना बढ़ जायेगी. सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

अवैध वसूली व उत्पीड़न का आरोप, जांच को पहुंची विवि टीम

सुलतानगंज एके गोपालन कॉलेज में छात्रों से अवैध वसूली व शिक्षकों के उत्पीड़न के आरोपों को लेकर गुरुवार को टीएमबीयू की जांच टीम ने कॉलेज पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. पिछले दिनों शिक्षकों और छात्रों ने शिकायत कर कॉलेज सचिव व प्राचार्य पर तानाशाही रवैया अपनाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. शिक्षकों ने जांच टीम के समक्ष बताया कि कॉलेज में उनसे एक-एक लाख रुपये की मांग की जा रही है. राशि नहीं देने वाले शिक्षकों को हटाने की धमकी दी जाती है. छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रत्येक सेमेस्टर में उनसे 1500 रुपये लिये जा रहे हैं, जबकि पहले इतनी राशि नहीं ली जाती थी. विरोध करने पर उनका नामांकन तक नहीं लिया गया. कॉलेज प्रबंधक ने कहा कि कॉलेज उनका है और जितना पैसा लगेगा उतना देना होगा. जांच टीम ने कॉलेज सचिव अर्जुन प्रसाद यादव व प्राचार्य से पूछताछ की. सचिव और प्राचार्य ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं की जा रही है और छात्रों से ली जाने वाली राशि की रसीद दी जाती है. सचिव ने इसे साजिश करार दिया. जांच के दौरान छात्रों ने हंगामा किया. टीम ने सभी पक्षों का बयान दर्ज कर रिपोर्ट लोक भवन भेजने की बात कही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel