[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर BHAGALPUR, नवगछिया में दर्दनाक हादसा: बंद समपार फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

BHAGALPUR, नवगछिया में दर्दनाक हादसा: बंद समपार फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

0

नवगछिया भागलपुर से रसिद आलम की रिपोर्ट,

मदन अहिल्या महिला कॉलेज के समीप स्थित बंद समपार फाटक पर शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पवन शर्मा के रूप में हुई है. पवन शर्मा साइकिल से नवगछिया बिजली कार्यालय बिजली बिल जमा करने गए थे. काम पूरा करने के बाद जब वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास स्थित बंद समपार फाटक को पार करने का प्रयास किया. इसी दौरान रेल पटरी पार करते समय वे तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए.

हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद इस समपार फाटक को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है, बावजूद इसके लोग जोखिम उठाकर यहां से आवागमन करते रहते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंद फाटक के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel