[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर तातारपुर व पटल बाबू रोड पर लगा जाम

तातारपुर व पटल बाबू रोड पर लगा जाम

0
तातारपुर व पटल बाबू रोड पर लगा जाम

लाख प्रयासों के बाद भी कड़कती धूप और भीषण गर्मी के बीच भी शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है. गुरुवार को शहर के कुछ मुख्य सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गयी. तातारपुर से स्टेशन चौक की ओर जाने वाली सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बन गयी. इसका मुख्य कारण टेंपो-टोटो चालकों द्वारा सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ी कर सवारी को चढ़ाना और उतारना रहा. इधर पटल बाबू रोड और उल्टा पुल से गुड़हट्टा चौक जाने वाली सड़क पर सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग मुख्य वजह बनी. एसएसपी ने सुनी फरियाद, पुलिसकर्मियों के आवेदन का भी किया अवलोकन एसएसपी आनंद कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय से बाहर निकल कर फरियादियों के आवेदनों को देखा. एक-एक कर फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिले. जिसमें तातारपुर की रहने वाली एक महिला ने उन पर और उनकी बच्चियों पर तेजाब फेंकने के प्रयास को लेकर आवेदन दिया. महिला ने बताया कि उक्त मामले में उन्होंने तातारपुर थाना में आवेदन भी दिया. पर आवेदन नहीं लिया गया. इधर एसएसपी ने जिला बल के कई महिला पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों के आवेदनों को भी देखा. जिनमें अधिकांश आवेदन छुट्टी और चुनाव ड्यूटी से हटाने को लेकर था. एसएसपी ने जिला बल में कमी की बात कहते हुए आवेदनों पर विचार करने की बात कही. अधिवक्ता की मोबाइल और मरीज के परिजन की बाइक चोरी मामले में केस दर्ज तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर में अपने टेबल पर बैठी महिला अधिवक्ता तिलकामांझी निवासी डॉ भावना कुमारी की मोबाइल गुरुवार को चोरी हो गयी. इस संबंध में उन्होंने तिलकामांझी थाना में आवेदन दिया है. जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर कजरैली के गौराचौकी निवासी कारू यादव की बाइक बुधवार को मायागंज अस्पताल परिसर से चोरी हो गयी. वह बुधवार को अपने पुत्र का इलाज कराने मायागंज अस्पताल पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के 2 नंबर गेट के बाहर लगायी थी. इलाज करा लौटने के बाद उनकी बाइक वहां से गायब थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel