[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News: 10 मई से कोडिंग से तय रूटों पर ही होगा टोटो का परिचालन

Bhagalpur News: 10 मई से कोडिंग से तय रूटों पर ही होगा टोटो का परिचालन

0
Bhagalpur News: 10 मई से कोडिंग से तय रूटों पर ही होगा टोटो का परिचालन

– सात हजार टोटो रिक्शा का होना है कोडिंग, अब तक 4500 चालक करवा चुके हैं कोडिंग

दस मई से शहर के कुल 14 रूटों पर कोडिंग के अनुसार टोटो का परिचालन होगा. जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बचे हुए तीन दिनों में शहर के सभी टोटो रिक्शा चालकों को कोडिंग करवा लेने का निर्देश दिया गया है. टोटो रिक्शा की कोडिंग के दौरान ही रूट का निर्धारण किया जाएगा और अब सभी टोटो रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट पर ही अपने रिक्शा का परिचालन करना होगा. बिना कोडिंग वाले टोटो का शहर में परिचालन नहीं होगा. बगैर कोडिंग के टोटो पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी और टोटो भी जब्त किया जा सकता है. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि शहर में अनुमानित रूप से 7,000 से अधिक टोटो रिक्शा है. अब तक 4500 टोटो रिक्शा का कोडिंग किया जा चुका है. बचे हुए टोटो की कोडिंग आगामी तीन दिनों में ही करने की योजना है. इसके लिए कोडिंग करने में कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी. ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि यत्र तत्र टोटो रिक्शा का परिचालन होने से शहर में जाम बड़ी समस्या हो जाती है. जब कोडिंग के अनुसार निर्धारित रूट पर टोटो का परिचालन होगा तो इस तरह की समस्या नहीं आयेगी. कहा कि कुल 14 रूट का निर्धारण किया गया है. एक रूट में पांच सौ से छह सौ टोटो के परिचालन की अनुमति दी जाएगी. ततारपुर से स्टेशन आने वाली सड़क पर 600 टोटो रिक्शा चालकों को परिचालन की अनुमति दे दी गयी है. रिक्शा चालकों को मनचाहा रूट नहीं दिया जाएगा. किस रूट पर टोटो का परिचालन होगा. इसका निर्धारण कोडिंग करने वाले कर्मी करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel