[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर टीएमबीयू में दो साल बाद होगी पैट परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन 26 मई से

टीएमबीयू में दो साल बाद होगी पैट परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन 26 मई से

0

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :

टीएमबीयू के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है. दो साल बाद विवि में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2024 की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसे लेकर विवि ने आवेदन करने की तिथि जारी कर दी है. ऑनलाइन आवेदन 26 मई से 10 जून तक होगा. इसकी अधिसूचना रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वी ने गुरुवार को जारी की है. निर्धारित तिथि तक छात्र सामान्य शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद 11 से 16 जून तक 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन जमा करा सकेंगे. परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने अलग-अलग विषयों को मिलाकर कुल 638 रिक्त सीट जारी की है.

प्रवेश के लिए शर्तों का पालन जरूरी

विद्यार्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीजी में कम से कम 55 फीसदी अंक या यूजीसी के 7-प्वाइंट स्केल पर इसके समकक्ष ग्रेड जरूरी है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा या दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अंकों में पांच की छूट रहेगी. यानी 55 फीसदी से 50 फीसदी तक, या ग्रेड में समकक्ष छूट दी जा सकती है. विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उस विषय में पीएचडी की डिग्री के लिए शोध करने की अनुमति मिलेगी, जिसमें उसने मास्टर डिग्री या संबद्ध विषय में डिग्री ली है.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के लिए 1000 रुपये, विलंब शुल्क 500 रुपये.

31 विषयों में स्थान रिक्त

मैथ 38, फिजिक्स 15, जूलॉजी 12, बॉटनी 13, केमिस्ट्री 63, सांख्यिकी 11, बायोटेक्नोलॉजी 6, कॉमर्स 21, अर्थशास्त्र 53, भूगोल 26, इतिहास 15, होमसाइंस 21, पॉलिटिकल साइंस 29, मनोविज्ञान 39, समाजशास्त्र 25, ग्रामीण अर्थशास्त्र 11, आंबेडकर विचार 4, संगीत 5, गांधी विचार 6, आईआईपीएम 29, एआईएच 7, अंग्रेजी 42, हिंदी 37, पर्शियन 10, मैथिली 10, दर्शनशास्त्र 33, संस्कृत 28, उर्दू 6, बांग्ला 8, अंगिका 1, लॉ 14.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel