[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर हेलमेट पहनिये, जीवन बचाइये : TMBU के PG Students को Road Safety का मिला संदेश

हेलमेट पहनिये, जीवन बचाइये : TMBU के PG Students को Road Safety का मिला संदेश

0
हेलमेट पहनिये, जीवन बचाइये : TMBU के PG Students को Road Safety का मिला संदेश

भागलपुर से आरफीन जुबैर की खबर : भागलपुर स्थित तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी आईआरपीएम विभाग में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सत्र 2025-27 सेमेस्टर टू के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

“जागरूकता ही सुरक्षा” का दिया संदेश

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का माध्यम है. छात्रों को “जागरूकता ही सुरक्षा” और “सावधानी ही जीवन” जैसे संदेशों के जरिए ट्रैफिक नियमों के महत्व को समझाया गया.

हेलमेट पहनने पर विशेष जोर

छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया गया. कार्यक्रम में कहा गया कि एक छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है.

धीमी गति और नियम पालन की अपील

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और सुरक्षित तरीके से घर पहुंचने की आदत अपनाने पर विशेष जोर दिया गया. विद्यार्थियों को सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया.

Helmet Man of Bihar ने दिलाया संकल्प

कार्यक्रम में बिहार के सुप्रसिद्ध धनंजय कुमार पासवान ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया. उन्होंने युवाओं से कहा कि वे सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाएं.

शिक्षक और कर्मचारी भी रहे मौजूद

इस मौके पर विभाग के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel