[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर एलएलएम नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 23 मई, समय में बड़ा बदलाव

एलएलएम नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 23 मई, समय में बड़ा बदलाव

0
एलएलएम नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 23 मई, समय में बड़ा बदलाव

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :

भागलपुर स्थित तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ लॉ ने सत्र 2024-26 के लिए एलएलएम नामांकन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. विश्वविद्यालय के अनुसार आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 निर्धारित की गई है. हालांकि उसी दिन टीएनबी लॉ कॉलेज में आईटीआई प्रवेश परीक्षा आयोजित होने के कारण फॉर्म जमा करने के समय में बदलाव किया गया है.

ITI Entrance Exam के कारण बदला समय

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 23 मई को टीएनबी लॉ कॉलेज परिसर में आईटीआई प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी.परीक्षा को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोपहर 1:30 बजे तक कॉलेज परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी.इसी कारण एलएलएम नामांकन फॉर्म का वितरण और जमा करने की प्रक्रिया दोपहर 1:30 बजे के बाद ही शुरू की जाएगी.

सिर्फ साढ़े तीन घंटे मिलेगा मौका

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 23 मई को आवेदन जमा करने का काउंटर शाम 5 बजे तक ही खुला रहेगा.ऐसे में अंतिम दिन छात्रों को फॉर्म जमा करने के लिए केवल साढ़े तीन घंटे का समय मिलेगा. इसे देखते हुए विभाग ने छात्रों को पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है.

विभाग ने छात्रों से की खास अपील

विधि विभाग के अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि छात्र अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए एडवांस में ही आवेदन फॉर्म जमा कर दें.विश्वविद्यालय का कहना है कि अंतिम दिन अधिक भीड़ होने की संभावना है, इसलिए अभ्यर्थी समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें.

छात्रों के लिए अहम सूचना

एलएलएम में नामांकन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सूचना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय का विशेष ध्यान रखते हुए फॉर्म जमा करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel