[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. ईशाकचक के ईश्वरनगर में तीन मंदिरों में चोरी, चांदी का मुकुट व दानपेटी की राशि उड़ाया

bhagalpur news. ईशाकचक के ईश्वरनगर में तीन मंदिरों में चोरी, चांदी का मुकुट व दानपेटी की राशि उड़ाया

0

– शहर के मंदिरों में लगातार हो रही है चोरी ईशाकचक थाना क्षेत्र के ईश्वरनगर में शनिवार की देर रात शातिर चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों को निशाना बनाया. सस्तु भगत काली मंदिर, शिव महावीर गायत्री मंदिर एवं विषहरी मंदिर में चोरी की घटना सामने आयी है. चोरों ने तीनों मंदिरों की दानपेटियों का ताला व ढक्कन तोड़कर नकद राशि चोरी कर ली, जबकि हनुमान जी के चांदी के मुकुट को भी उठा ले गए. इन दिनों धार्मिक स्थलों में हो रही चोरी की घटना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गयी है तो दूसरी तरफ मंदिर में श्रद्धा रखने वाले लोग इस तरह की घटना से आहत हो रही है. जानकारी मिली है कि रविवार सुबह करीब 4.30 से पांच बजे के बीच एक महिला श्रद्धालु जब प्रतिदिन की तरह मंदिर की सफाई करने पहुंची, तो मंदिर का दरवाजा खुला मिला. अंदर जाकर देखने पर दानपेटी क्षतिग्रस्त और हनुमान जी के शटर का ताला टूटा पाया गया. इसके बाद मंदिर संयोजक सोहन मंडल को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही समिति अध्यक्ष राजेश कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष प्रसादी मंडल और पुजारी दिलीप कुमार झा मौके पर पहुंचे. जांच में तीनों मंदिरों में चोरी की पुष्टि हुई. तत्काल मंदिर कमेटी द्वारा घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और मंदिर की फोटोग्राफी भी की. जबकि मंदिर के अध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने थाना पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि इशाकचक थाना के ईश्वरनगर से नवंबर माह में दो दुर्गा मंदिर और भगवती मंदिर से पूर्व में भी दान पोटियों की चोरी का मामला सामने आ चुका है. इशाकचक के प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छानबीन कर रही है. बता दें कि इन दिनों चोर रात्रि के समय में धार्मिक स्थलों को सॉफ्ट टारगेट मानते चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. तीन फरवरी को छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर में जेवर और दानपेटी की चोरी का मामला सामने आया था, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel