[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर ट्यूशन के लिए निकली पूर्णिया की बालिका और स्कूल के लिए निकली दो छात्रा लापता, केस दर्ज

ट्यूशन के लिए निकली पूर्णिया की बालिका और स्कूल के लिए निकली दो छात्रा लापता, केस दर्ज

0
ट्यूशन के लिए निकली पूर्णिया की बालिका और स्कूल के लिए निकली दो छात्रा लापता, केस दर्ज

बरारी थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड स्थित निजी छात्रावास में रहने वाली पूर्णिया निवासी 15 वर्षीय छात्रा सहित बड़ी खंजरपुर की रहने वाली दो पड़ोसी नाबालिग स्कूली बच्चियां विगत 25 अक्तूबर से ही लापता हैं. दोनों ही मामलों में परिजनों ने बरारी थाना में केस दर्ज कराया है. पूर्णिया की छात्रा के लापता होने के मामले में अपहृत छात्रा की मां ने थाना को आवेदन दिया था. जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि उनकी बेटी पढ़ाई के लिए भागलपुर के एसएम कॉलेज रोड स्थित छात्रावास में रहती थी. जहां उसी के छात्रावास में उसकी मौसेरी बहन भी रहती थी. विगत 25 अक्तूबर को सुबह उनकी बेटी हर दिन की तरह ट्यूशन के लिए निकली थी. पर देर शाम तक वह वापस नहीं आयी. जिसकी जानकारी उनकी बेटी की मौसेरी बहन ने उन्हें दी. काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला. उन्हें आशंका है कि रौशन उर्फ आनंद नामक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया है. इधर बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर से दो पड़ोसियों की नाबालिग बेटियां भी 25 अक्तूबर को सुबह से ही लापता है. इस संबंध में पुलिस ने दोनों लापता लड़कियों के संबंध में एक ही आवेदन पर केस दर्ज किया है. अपहृत लड़कियों के परिजनों ने बताया कि अपहृत लड़कियों में एक 14 साल तो दूसरी 16 साल की है. दोनों विगत शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी. पर वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब वे दोनों नहीं मिली तो उन्होंने बरारी थाना में इस संबंध में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कराया है. दोनों ही मामलों में केस दर्ज करने के बाद बरारी पुलिस लड़कियों की खोजबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel