[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर लूट का प्रयास करते तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल

लूट का प्रयास करते तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल

0
लूट का प्रयास करते तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल

जीरोमाइल थाना क्षेत्र के गोपालपुर फ्लाइओवर ब्रिज के समीप रविवार देर रात जा रहे बाइक सवार को रोक कर लूटपाट के प्रयास मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गये आरोपितों में सबौर के चंदेरी गांव निवासी सन्नी कुमार, बिट्टू कुमार और मिर्जापुर गांव निवासी आदित्य राज शामिल हैं. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुरलीधर साह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि बाइक सवार के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया था, हालांकि बाइकसवार उस वक्त वहां से किसी तरह बच निकला. पर कुछ देर बाद अपने परिचितों के साथ बाइकसवार युवक वापस आया. जहां उसने पुलिस को बुलाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार करवाया, हालांकि एक चौथा अभियुक्त मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

नकली सोना दिखा कर जेवर ले ठग फरार

औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना स्थित जीरोमाइल चौक पर विगत 29 मई को बिहपुर निवासी शीला देवी के साथ की गयी ठगी के मामले में केस दर्ज किया गया है. शीला देवी द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि 29 मई को सुबह करीब 10 बजे वह अपने मायके जाने के लिए टेंपो से जीरोमाइल चौक पर उतरी. इसी दौरान उन्होंने देखा कि चौक पर एक महिला सोना खो जाने की बात कह कर रो रही थी. रोते-रोते वह वहां से चली गयी. महिला के जाते ही तीन लोग उनके पास पहुंचे और एक सोना जैसा दिखने वाला टुकड़ा दिखा कर उसे काफी कम दाम में बेच देने का झांसा दिया. वह उनके झांसे में आ गयी और उक्त सोने के टुकड़े के बदले उक्त लोग उनके सोने की कान की बाली, सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल फोन ले लिया. उक्त सामान लेते ही वे तीनों वहां से फरार हो गये. जब उन्होंने सोना जैसा दिखने वाले टुकड़े की जांच करायी तो वह नकली निकला. इसके बाद उन्होंने थाना पहुंच इसकी शिकायत दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel