[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. सड़कों व गलियों में दिन में लोडिंग-अनलोडिंग पर होगी रोक, वाहनों के अवैध पार्किंग पर 5000 तक जुर्माना

Bhagalpur News. सड़कों व गलियों में दिन में लोडिंग-अनलोडिंग पर होगी रोक, वाहनों के अवैध पार्किंग पर 5000 तक जुर्माना

0

जाम से निजात की कवायद: नगर निगम ने उठाया कदम, मार्केट एरिया को वाहन फ्री करने की तैयारी, नि:शुल्क पार्किंग की होगी व्यवस्था-एंबुलेंस और पुलिस वाहन को छोड़ कार्रवाई की जद में आयेगा ठेला-रिक्शा से लेकर फोर व्हीलर तक

शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. लगातार बढ़ती भीड़, संकरी सड़कों और अनियंत्रित पार्किंग के कारण दिन ब दिन जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है. इसी को देखते हुए निगम प्रशासन ने ट्रैफिक की स्थिति सुधारने के लिए नयी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. नगर निगम का मानना है कि यदि सड़क किनारे खड़े वाहनों और दिन में होने वाली लोडिंग-अनलोडिंग पर नियंत्रण हो जाये तो यातायात काफी हद तक सुचारु हो सकता है. इसके लिए नियमों का सख्ती से पालन कराने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. नगर आयुक्त ने बताया कि मकसद राजस्व वसूली नहीं, बल्कि शहर को जाम मुक्त बनाना है. कार्रवाई केवल दोपहिया और चारपहिया तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सड़क किनारे खड़े ठेला और रिक्शा पर भी लागू होगी. निगम प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिले.

निगम प्रशासन के अनुसार अब सड़क किनारे खड़े होकर सामान की लोडिंग और अनलोडिंग करने वाले वाहनों पर रोक रहेगी. यह रात नौ बजे के बाद ही किया जा सकेगा. इसका पालन शत प्रतिशत कराया जायेगा. दिन में ऐसा करते पकड़े जाने पर संबंधित वाहन मालिकों पर कार्रवाई होगी. बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जायेगी, जहां अक्सर मालवाहक गाड़ियां सड़क घेर लेती हैं और जाम की स्थिति बनती है.

अवैध पार्किंग पर जुर्माना और जब्ती की होगी कार्रवाई

नये नियम के तहत निजी और कॉमर्शियल दोनों प्रकार के वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने पर जब्त किया जायेगा. सिर्फ एंबुलेंस और पुलिस वाहनों को ही छूट रहेगी. अवैध पार्किंग हटाने के लिए निगम ने टोइंग व्हीकल की व्यवस्था की है, ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके. जब्त वाहनों से 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक जुर्माना वसूला जायेगा.

मार्केट एरिया को वाहन फ्री बनाने के लिए नि:शुल्क पार्किंग की करेगी व्यवस्था

निगम मार्केट एरिया को जाम से राहत दिलाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए निगम प्रशासन ने नयी पहल की तैयारी करने जा रही है. योजना के तहत बाजार क्षेत्रों को धीरे-धीरे वाहन फ्री जोन बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि खरीदारी के समय लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना न पड़े. नगर आयुक्त ने मार्केट एरिया के पास नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था करने की बात कही है. यह पार्किंग खास तौर पर बाजार आने वाले लोगों के लिए होगी, ताकि उन्हें वाहन खड़ा करने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा कि पार्किंग स्थल बाजार से बहुत दूर न हो, जिससे लोगों को अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े. नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि बाजार जाने के लिए जहां तक संभव हो, कार की जगह बाइक या अन्य छोटे वाहन का उपयोग करें.

कोट

सड़क किनारे एंबुलेंस और पुलिस वाहन छोड़ सभी वाहनों पर होगी कार्रवाई. मालवाहक वाहन से रात 9 बजे के बाद लोडिंग-अनलोडिंग का पालन कराया जायेगा. मार्केट एरिया के लिए नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी.

किसलय कुशवाहा, नगर आयुक्त, भागलपुर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel