[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर BHAGALPUR रंगरा चौक के पास बीच सड़क पर ट्रक खराब, दो घंटे तक लगा भीषण जाम

BHAGALPUR रंगरा चौक के पास बीच सड़क पर ट्रक खराब, दो घंटे तक लगा भीषण जाम

0
BHAGALPUR रंगरा चौक के पास बीच सड़क पर ट्रक खराब, दो घंटे तक लगा भीषण जाम

नवगछिया (भागलपुर) से रसिद आलम की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS :

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा चौक के समीप बुधवार को बीच सड़क पर एक ट्रक खराब हो जाने से एन एच 31 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. अचानक ट्रक के बीच सड़क पर बंद हो जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

बताया जा रहा है कि यह घटना व्यस्त समय में हुई, जब सड़क पर वाहनों का आवागमन अधिक था. ट्रक के खराब होते ही सड़क के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई. देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि करीब दो घंटे तक सड़क जाम की समस्या बनी रही. जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए.

पुलिस ने यातायात को किया नियंत्रित

सूचना मिलते ही रंगरा थाना की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले यातायात को नियंत्रित किया और फिर खराब ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की. काफी मशक्कत के बाद ट्रक को किनारे किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका.

वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में किसी भी वाहन के खराब हो जाने पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel