[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news 10 लाख की चोरी का खुलासा, डायल 112 टीम ने आरोपित को दबोचा

Bhagalpur news 10 लाख की चोरी का खुलासा, डायल 112 टीम ने आरोपित को दबोचा

0

नवगछिया डायल 112 की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर करीब 10 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी गया अधिकतर सामान बरामद कर लिया है. रविवार रात नवगछिया के उजानी के मो मक्कुल के पुत्र मो शमशेर के घर चोरी की घटना हुई थी. घर में उनकी बेटी की शादी के लिए खरीदे गये कीमती जेवरात अन्य सामान और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद रखे थे. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य कोलकाता गये हुए थे. परिवार के लौटने पर घर में चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद गृहस्वामी ने डायल 112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम के राहुल राज मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. जांच के दौरान उजानी के मो सुधीर के पुत्र मो शहजाद पर शक गहराया, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई कर स्टेशन के पास से आरोपित शहजाद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने चोरी की और सामान मात्र पांच हजार रुपये में मो मंसूर को बेच दिया था. आरोपित ने बताया कि चोरी गये सामान के एक डिब्बे में डेढ़ लाख रुपये नकद भी थे, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी. डायल 112 पुलिस की कार्रवाई के बाद मो मंसूर ने चोरी का पूरा सामान लौटा दिया. नकद राशि को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में सात दिनों में पूरी रकम लौटाने की सहमति बनी है. बरामद सामान और साक्ष्यों के साथ डायल 112 पुलिस टीम ने आरोपित को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नवगछिया आदर्श थाना को सौंप दिया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है.

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पहुंची थाना

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला मंगलवार को थाना पहुंची और अपने पति के विरुद्ध शिकायत करते कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. शादी के कुछ वर्षों तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा और इस दौरान उसे दो संतान भी हुईं. हालांकि, बीते तीन वर्षों से पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel