[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news.बरारी शवदाह गृह को चालू करने की प्रक्रिया शुरू

bhagalpur news.बरारी शवदाह गृह को चालू करने की प्रक्रिया शुरू

0

बरारी श्मशान घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह को फिर से चालू करने की दिशा में नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है. लंबे समय से खराब पड़े इस शवदाह गृह के उपकरणों को दुरुस्त कराने के लिए निगम एजेंसी के माध्यम से 18 प्रकार के उपकरणों की खरीद करेगा. उन्हीं से इस्टॉलेशन का काम भी कराया जायेगा. जिन उपकरणों की खरीद की जानी है, उनमें हीटिंग एलिमेंट, टेंप्रेचर कंट्रोलर, स्टेनलेस स्टील रॉड, हीटिंग एलिमेंट ब्रिक, डिस्मेंटलिंग व क्लिनिंग सामग्री, ओवरहॉलिंग उपकरण, ट्रॉली, पैनल, केबल, फेब्रिकेटेड फ्यूल डक्ट, एग्जॉस्ट फैन सहित अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं. इन उपकरणों के माध्यम से पूरे सिस्टम को फिर से कार्यशील बनाया जायेगा. इसके लिए निविदा जारी कर दी गयी है. निविदा की तकनीकी बिड 18 फरवरी को खोली जायेगी. प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को काम सौंपा जायेगा. नगर निगम इस योजना पर लगभग 30 लाख रुपये तक खर्च करेगा. वर्तमान में उपकरणों में खराबी के कारण विद्युत शवदाह गृह बंद पड़ा है. निगम का दावा है कि उपकरणों की खरीद और इंस्टॉलेशन के बाद शवदाह गृह पहले की तरह सुचारु रूप से चालू हो जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel