[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. नमाज स्थल पर रोशनी और सफाई की करें पुख्ता व्यवस्था : मेयर

Bhagalpur News. नमाज स्थल पर रोशनी और सफाई की करें पुख्ता व्यवस्था : मेयर

0

बकरीद के सफल आयोजन को भागलपुर नगर निगम में महापौर ने की समीक्षा बैठक

भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ बसुंधरा लाल की अध्यक्षता में आगामी बकरीद पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपमहापौर, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, नगर निगम की सफाई एजेंसियों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी, रोशनी शाखा प्रभारी, जलकल शाखा प्रभारी आदि उपस्थित थे.बैठक में मुख्य रूप से त्योहार के मद्देनजर शहर में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और टैंकों के माध्यम से जलापूर्ति जैसी जन-सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर गहन चर्चा की गयी और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये गये. महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की जानी है, वहां रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की जाये, रोशनी शाखा प्रभारी को आदेश दिया गया कि सभी चिह्नित पोलों की तत्काल मरम्मत कर बंद लाइटों को चालू किया जाये. दरअसल नमाज सुबह 07.00 बजे अदा की जायेगी, इसलिए पार्षदों के सुझाव पर महापौर ने स्वास्थ्य शाखा और सफाई एजेंसी को नमाज के समय से पहले ही सीटीएस, नाथनगर और अन्य सभी नमाज स्थलों की पूरी तरह से साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अवशेषों को निश्चित स्थान पर गड्ढे में डाल कर ढका जाए

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों (रविश) को किसी के घर के सामने न फेंक कर, एक निश्चित और चिह्नित स्थान पर गहरा गड्ढा खोदकर डाला जाए. आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों द्वारा इसे बाहर निकालने से रोकने के लिए गड्ढों को पूरी तरह और अच्छी तरह से ढकने का सख्त निर्देश दिया गया है. भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए नमाजियों की सुविधा के लिए सभी नमाज स्थलों पर जलकल शाखा द्वारा टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel