[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर सिर्फ दो घंटे हुआ नाले की उड़ाही और दिन भर पड़ा रहा सड़क पर गाद, कपड़ा उठाकर चलते रहे लोग

सिर्फ दो घंटे हुआ नाले की उड़ाही और दिन भर पड़ा रहा सड़क पर गाद, कपड़ा उठाकर चलते रहे लोग

0
सिर्फ दो घंटे हुआ नाले की उड़ाही और दिन भर पड़ा रहा सड़क पर गाद, कपड़ा उठाकर चलते रहे लोग

नगर निगम ने पिछले माह ही 80 प्रतिशत नाले की उड़ाही कार्य पूरा होने का किया था दावा, 20 प्रतिशत कार्य एक महीने में बाद भी अधूरा वरीय संवाददाता, भागलपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर विनय कुमार यादव ने दावा किया था कि 80 प्रतिशत नाले की उड़ाही का काम पूरा हो गया है. यह दावा उन्होंने पिछले माह में 25 मई को किया था. अभी एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है. बावजूद, इसके शेष 20 प्रतिशत कार्य अधर में है. यह जगह-जगह चल रहे उड़ाही कार्यों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्य की प्रगति कितनी धीमी है. गुड़हट्टा चौक से शीतला स्थान की ओर जाने वाली मार्ग पर निगम के जोनल कार्यालय से ठीक कुछ दूरी पर शुक्रवार को नाले की उड़ाही करायी गयी. मिरजानहाट रोड में भी शुक्रवार को उड़ाही करायी गयी है. यह तो एक मात्र उदाहरण है. और भी कई जगहों पर उड़ाही का कार्य चल रहा है. निगम अधिकारी के दावे से इतर इस कार्य की हकीकत यह है कि काम कम और बहानेबाजी के चलते पूरा नहीं हो पा रहा है. जबकि, डीएम ने उड़ाही का पूर्ण करने का एक डेडलाइन निर्धारित कर दिया था. निगम ने न तो डीएम के निर्देश का पालन किया और न ही आपने दावे पर खरा उतर सका. लोगों की यह समस्या जटिल होती जा रही है. इसका खामियाजा उन्होंने बीते दो दिन पूर्व हुई बारिश में भुगतना पड़ा. जलजमाव के कारण घरों में कैद रहना पड़ा. इस संबंध में सिटी मैनेजर से बात करने की कोशिश की गयी लेकिन, बात नहीं हो सकी. दो घंटे ही करता है उड़ाही और दिन भर पड़ा रहता सड़क पर गाद नाले की उड़ाही के लिए निगम ने जो टीम तैयार की है, वह सिर्फ दो घंटे की उड़ाही का कार्य करता है. चाहे वह जितना दूर तक के नाले का गाद निकल जाये. इसके बाद नाले का गाद पूरे दिन सड़क पर रखा रहता है. शुक्रवार को जब जोनल कार्यालय के नजदीक नाले की उड़ाही का कार्य सुबह में सिर्फ दो घंटे किया और इसके बाद पूरे दिन गाद सड़क पर पड़ा रहा है. यही हाल मिरजानहाट रोड में शीतला स्थान चौक के नजदीक की रही. सिकंदपुर में तीन महीने बाद भी नाले की निकासी प्वाइंट क्लियर नहीं नगर निगम ने तीन महीने बाद भी जोनल ऑफिस के सामने सिकंदपुर रोड के नाले की निकासी नहीं करा सका है. तीन बार कोशिश की गयी लेकिन, घंटा-दो घंटा काम कर टीम लौट आयी. अब उस सड़क को वहां के लोगों के हाल पर छोड़ दिया है. इस मार्ग का नियमित उपयोग करने वालों में कई लोगों ने रास्ता बदल लिया है. अब यहां शुरू किया है नाले की उड़ाही नगर निगम ने 21 वार्डाें में नाला उड़ाही का कार्य शुरू किया है. बताता है कि दोबारा कर रहे हैं. इसमें वार्ड चार, पांच नाै, 23,24,28,32,33,34,35,36,37,41,42,43,44,45,46,48,49 व 50 वार्ड शामिल है. इन सभी इलाकाें में दाेबारा नाला उड़ाही की टीम काे लगाया गया है. जबकि, कई मुहल्ले में एक बार भी उड़ाही कार्य नहीं हुआ है. इसमें मोतीलाल लेन, छोटी हसनगंज आदि मुहल्ले शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel