[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. बाबा बूढ़ानाथ की भक्ति में डूबा शहर, शोभायात्रा में पहली बार सैकड़ों भक्तों ने निशान के साथ उठाया कांवर

bhagalpur news. बाबा बूढ़ानाथ की भक्ति में डूबा शहर, शोभायात्रा में पहली बार सैकड़ों भक्तों ने निशान के साथ उठाया कांवर

0

-महाशिवरात्रि के छह दिन पहले निकली बाबा बूढ़ानाथ की 12वीं शोभायात्रा, रथ, घुड़सवार, बैंड-बाजा, भांगड़ा टीम रहे शामिलगोशाला से महाशिवरात्रि के छह दिन पहले रविवार को प्रात: सैकड़ों शिव भक्तों ने रंग-बिरंगे निशान के साथ पहली बार कांवर लेकर बाबा बूढ़ानाथ की 12वीं शोभायात्रा निकाली. बाबा बूढ़ानाथ की जय, हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय व भगवान शिव के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा.

महाआरती के साथ शोभायात्रा का हुआ शुभारंभ

सैकड़ों की संख्या में सभी वर्ग व समाज के युवक-युवतियां, बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं ने शोभायात्रा में भाग लिया. घोड़े, बैंड बाजा, डीजे व भांगड़ा व रथ से शोभायात्रा सजायी गयी थी. शोभायात्रा में आगे-आगे रथ व घुड़सवार, तरह-तरह के बैंड बाजे शामिल हुए.सारथी के रूप में रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता की झांकी प्रदर्शित की गयी, तो राहगीर एकटक देखते रहे. इससे पहले बूढ़ानाथ भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय साह, महासचिव नितिन भुवानिका, मीडिया प्रभारी मनीष दास, मनोज केसरी, मुन्ना गांधी समेत सदस्यों व शिव भक्तों ने बाबा बूढ़ानाथ की आरती व स्तुति गान कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया. पूरे मार्ग में महिला-पुरुष श्रद्धालु नृत्य करते दिखे. गोशाला से निकाली गयी शोभायात्रा कोतवाली, स्टेशन चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार भामाशाह चौक, खरमनचक, दीपनगर होते हुए बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंच पूरी हुई.

प्रयागराज व भागलपुर के उत्तरवाहिनी गंगा से जल लाकर किया अभिषेक

शोभायात्रा में 700 शिव भक्तों ने निशान व कांवर उठाया, जिसे बाबा बूढ़ानाथ को अर्पित किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रयागराज व भागलपुर की उत्तरवाहिनी गंगा से जल लाकर बाबा बूढ़ानाथ का जलाभिषेक किया गया. इसके बाद दिन भर सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का आयोजन किया गया. संध्या में बाबा बूढ़ानाथ की शृंगारी व महाआरती का आयोजन किया गया. इस बार भजन संध्या का आयोजन महाशिवरात्रि के दिन किया जायेगा.

जगह-जगह हुआ शिव भक्तों का स्वागत

शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह शिव भक्तों का स्वागत हुआ. विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शरबत, जल, मिठाई, अबीर गुलाल एवं फूलों की बारिश से स्वागत हुआ. आयोजन में पूर्व मेयर डॉ वीणा यादव, भाजपा नेता पवन मिश्रा, सुगंध झा, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आदि गणमान्य शामिल हुए. बूढ़ानाथ भक्त मंडल के सुनील लाठ, सनी शरीन, अमित कुमार, योगेश शर्मा, बिट्टू टेकरीवाल, पवन जैन, रवि परसरामपुरिया, मंटू जसरपुरिया, आकाश कुमार, प्रशांत कुमार, गुड्डू कुमार, पीयूष जाजोदिया, विपिन बिहारी यादव, रिचू वर्मा, चंदन कुमार, रवि शर्मा, डॉ शैलेन्द्र मंडल, पम्मी माधुरी, पल्लवी शर्मा, ममता अग्रवाल,अंजू झुनझुनवाला, श्याम देवड़ा, विशाल बाजोरिया, विशाल कुमार, रवि कुमार, कार्तिक शुक्ला, चंदन पोद्दार का योगदान रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel