[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. बदले जायेंगे दबे व कमजोर स्लैब, सभी स्पैन के बॉल-बियरिंग भी होंगे रिप्लेस

Bhagalpur News. बदले जायेंगे दबे व कमजोर स्लैब, सभी स्पैन के बॉल-बियरिंग भी होंगे रिप्लेस

0

विक्रमशिला सेतु : दरार वाले स्पैन में चिपकाया गया कार्बन प्लेट की भी होगी जांच और बदलने पर मंथन जारीविक्रमशिला सेतु हादसे के बाद पुल के विभिन्न हिस्सों की गहन जांच जारी है. शुरुआती निरीक्षण में जो स्लैब दबे या कमजोर पाये गये हैं, उन्हें नये बदला जायेगा. इसके तहत पहले पुराने और क्षतिग्रस्त स्लैब को तोड़ा जायेगा, फिर नये स्लैब की लांचिंग की जायेगी.सेतु के सभी स्पैन में लगे बॉल-बियरिंग भी बदले जायेंगे. इसके लिए संबंधित स्पैन को जैक की मदद से ऊपर उठाकर मरम्मत और रिप्लेस किया जायेगा. विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह काम तकनीकी निगरानी में चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा, ताकि सेतु की मजबूती सुनिश्चित की जा सके.

वर्ष 2018 में सेतु के एक स्पैन में दरार आने के बाद कार्बन प्लेट चिपकाकर उसकी मरम्मत की गयी थी. अब उसी स्पैन को लेकर फिर से मंथन शुरू हो गया है. मुख्यालय स्तर के अधिकारियों का मानना है कि केमिकल बाइडिंग युक्त कार्बन प्लेट की भी एक निश्चित आयु होती है और समय के साथ उसकी मजबूती कमजोर पड़ सकती है.

ऐसे में संबंधित स्पैन की गहरायी से जांच कराने की तैयारी है. अगर कार्बन प्लेट कमजोर पायी गयी, तो केवल प्लेट चिपकाकर मरम्मत करने के बजाय पूरे स्पैन को ही बदला जा सकता है. इस मामले में कार्बन प्लेट लगाने वाली मुंबई की एजेंसी रोहरा रिबिल्ड से भी संपर्क किया जा रहा है.

2017 में मरम्मत के दौरान सामने आयी थी दरार

वर्ष 2017 में विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ था. उसी दौरान मुंबई की एजेंसी ने एक स्पैन में दरार मिलने की जानकारी मुख्यालय को दी थी. बाद में जांच के बाद एजेंसी को दरार भरने का जिम्मा दिया गया था. उस समय कार्बन प्लेट चिपकाकर स्पैन को दुरुस्त किया गया था. अब हालिया हादसे के बाद उस हिस्से की मजबूती पर फिर से सवाल खड़े हो गये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel