[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. कलाकारों ने सीखा पीडीएफ बनाना व ईमेल भेजना

Bhagalpur News. कलाकारों ने सीखा पीडीएफ बनाना व ईमेल भेजना

0

-जिला कला एवं संस्कृति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय वसंत पंचमी महोत्सव का समापन

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय, भागलपुर के प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय वसंत पंचमी महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों के लिए बेसिक आईटी प्रशिक्षण कार्यशाला, कला बाजार’ विषयक व्याख्यान का आयोजन हुआ.

कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने सभी सहभागी कलाकारों को आधुनिक डिजिटल युग की रफ्तार से कलाकारों को अपनी गति तेज करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग से अपनी कला को प्रदर्शित करने के गुर भी सिखाये. कला संस्कृति से जुड़े बिहार और देश भर के महत्वपूर्ण सरकारी सांस्कृतिक संस्थाओं, बिहार सरकार की योजनाओं के साथ-साथ पीडीएफ बनाना, ऑनलाइन पत्र लिखकर प्रिंट, ईमेल से पत्र भेजना, क्यू आर कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन करना, अपनी प्रतिभा को ऑनलाइन प्रदर्शित करने समेत कई जानकारी पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से दिया.

दूसरे चरण में कला बाजार’ जैसी समसामयिक एवं आवश्यक विषय पर आधारित व्याख्यान के दौरान शिक्षाविद राजीवकान्त, प्रो चंद्रेश तथा मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने विचार रखे. प्रदर्श कला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. वैभव ने हारमोनियम वादन में, अमन ने तबला वादन में, नमन ने सितार वादन में, बेबो, आदित्य एवं देव ने शास्त्रीय वादन में, दीक्षा एवं मृडानी ने कथक नृत्य में दिलजीत, समरोज एवं सरगम ने लोक गायन में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया. अंकित रंजन ने निजी तौर पर को कलाकारों को वाद्य यंत्र से पुरस्कृत किया. बेबो को गायन के लिए हारमोनियम, अमन को वाद्य यंत्र ‘नाल’ से पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel