[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. पीपलीधाम मोहल्ले में शादी की जिद पर अड़े किशोर ने किया आत्महत्या का प्रयास

bhagalpur news. पीपलीधाम मोहल्ले में शादी की जिद पर अड़े किशोर ने किया आत्महत्या का प्रयास

0

बरारी थाना क्षेत्र के पीपलीधाम मोहल्ले में शादी करा देने की जिद पर अड़े एक किशोर ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया है. गनीमत थी कि परिजन सजग थे. पहले खुद समझाया. जब किशोर जिद पर अड़ा रहा तो डायल 112 और बरारी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया. पुलिस पदाधिकारियों ने किशोर को समझा कर शांत कराया. पुलिस ने परिजनों को किशोर पर नजर रखने की सलाह दी है. क्या है मामला परिजनों ने बताया कि किशोर 15 से 16 वर्ष का है. वह पढ़ाई छोड़ चुका है. बरारी के ही एक स्थानीय टेंट हाउस में काम करता था. टेंट हाउस के लिए बरारी में ही एक किराये पर कमरा लिया था. किशोर उक्त कमरे में रहता था. इसी दौरान उसकी दोस्ती पास में ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की से हुई. दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गयी. दोनों एक दूसरे से शादी करने को तैयार हो गये. किशोर के परिजनों का कहना है कि लड़की वाले शादी के लिए तैयार हैं. किशोर रविवार शाम से ही शादी करने लड़की के घर जाने की जिद कर रहा था. उसे रोका गया. सोमवार को किशोर शादी करने की जिद पर अड़ गया तो दूसरी तरफ लड़की वाले की ओर से कथित रूप से फोन किया गया कि अगर शादी नहीं करोगे तो केस में फंसा देंगे. इसके बाद युवक अपने घर में पागलों की तरह करने लगा. उसने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने बचा लिया. परिजनों ने बताया कि लड़की भी नाबालिग है और लड़का भी नाबालिग है. ऐसे में दोनों की शादी कराना कानूनन अपराध है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel