[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. छात्राओं को दी गयी टीबी रोग पहचान, जांच व उपचार की जानकारी

bhagalpur news. छात्राओं को दी गयी टीबी रोग पहचान, जांच व उपचार की जानकारी

0

टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से एएनएम कॉलेज नवगछिया में शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण कॉलेज के मौखिक आग्रह पर पीएचसी केंद्र नवगछिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी दास के निर्देशानुसार हुआ. कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने तपेदिक के कारक जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस, इसके लक्षण, जांच विधि, निदान, उपचार और बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही टीबी, डीआर-टीबी और एमडीआर-टीबी के लक्षणों व इलाज की प्रक्रिया समझाई गई. प्रतिभागियों को बताया गया कि मरीजों को वजन के अनुसार दवा देना क्यों जरूरी है तथा उपचार के आइपी और सीपी दोनों चरणों का सही पालन कैसे किया जाता है. दवाओं की संरचना और उपयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया गया. प्रशिक्षण में निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र पहल की जानकारी देते हुए बताया गया कि समाज में यदि किसी व्यक्ति में टीबी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच और इलाज के लिए भेजना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जांच हो सके और सरकार का टीबी उन्मूलन लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सके. कार्यक्रम में एसटीएलएस शंकर कुमार सिंह, एसटीएस मनीष माधव, डीईओ प्रियंशु कुमार तथा एएनएम कॉलेज की वार्डन सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel