[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर मायागंज अस्पताल के सुरक्षा गार्ड व एजेंसी प्रबंधन के बीच वार्ता आज

मायागंज अस्पताल के सुरक्षा गार्ड व एजेंसी प्रबंधन के बीच वार्ता आज

0
मायागंज अस्पताल के सुरक्षा गार्ड व एजेंसी प्रबंधन के बीच वार्ता आज

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

मायागंज अस्पताल के सुरक्षा गार्डों और एजेंसी प्रबंधन के बीच आज वार्ता होगी. इस दौरान गार्डों की वेतन वृद्धि, अवकाश समेत अन्य मांगों पर चर्चा की जाएगी. सामंता एजेंसी के सुरक्षा गार्ड ने इसे लेकर 18 मई और बीते सोमवार को भी गार्डों ने हड़ताल की थी. इधर, अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी संचालक को नोटिस जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि एजेंसी के प्रबंधन में कमी के कारण अस्पताल में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई. हालांकि, सोमवार की हड़ताल के बाद सुरक्षा गार्ड मंगलवार से ड्यूटी पर लौट आए हैं. हड़ताल के दौरान पुराने और नए गार्डों के बीच मारपीट हुई थी. इस मामले में बरारी थाना पुलिस ने अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें 12 लोगों को नामजद व 20 से 30 अज्ञात को आरोपित किया गया है. एफआइआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद गार्डों के बीच चिंता का माहौल है. सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों का नाम एफआइआर में दर्ज है, उनमें से कुछ ड्यूटी पर आने से भी परहेज कर रहे हैं. वहीं जिनका नाम प्राथमिकी में नहीं है, उन्हें अज्ञात आरोपितों की सूची में शामिल किए जाने की आशंका बनी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel