भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
स्थानीय मंडियों में कारोबार के बीच खाद्य सामग्री और सर्राफा बाजार की कीमतों में नई हलचल बनी हुई है. ताजा थोक दरों पर नजर डालें तो दाल, अनाज और खाने के तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ चुनिंदा वस्तुओं के भाव में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. उधर, सबसे ज्यादा असर सर्राफा बाजार में दिख रहा है, जहां कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.
24 कैरेट सोना : 1.54 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना : 1.39 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
चांदी: 2.47 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)चना व मसूर दाल70 रुपये
अरहर दाल108 – 120 रुपयेमूंग दाल98 रुपये
कलाई दाल105 – 115 रुपयेआटा35 रुपये