[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. दो माह पहले हुई थी शादी, सुलतानगंज के ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

bhagalpur news. दो माह पहले हुई थी शादी, सुलतानगंज के ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

0
bhagalpur news.  दो माह पहले हुई थी शादी, सुलतानगंज के ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर निवासी रौशन कुमार (28) ने रविवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. रौशन घनश्याम यादव का पुत्र था. परिजनों ने बताया कि रौशन की शादी इसी वर्ष 14 मार्च को बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के जानकीपुर निवासी साक्षी कुमारी से हुई थी. शादी के बाद परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था. हाल ही में दोनों ने साथ मिलकर वट सावित्री पूजा भी मनायी थी. ऐसे में घटना से परिजन स्तब्ध हैं. बताया गया कि रविवार रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच रौशन ने अपने कमरे में पत्नी के दुपट्टे के सहारे पंखे की कड़ी से फांसी लगा ली. पत्नी साक्षी कुमारी ने पहले उसे खाना दिया था. इसके बाद वह ससुर को खाना देने चली गयी. साक्षी ने बताया कि खाना देने के बाद वह कुछ देर ससुर के पास बैठ गयी, वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. दूसरे कमरे से झांककर देखा गया तो रौशन फंदे से लटका हुआ था. फंदे से उतारा तो चल रही थी सांसें परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, उस समय रौशन की सांसे चल रही थी. उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल ले गए. लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मायागंज स्थित बरारी थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. परिजनों ने बताया कि रौशन ऑटो चलाता था. परिजनों के अनुसार शादी में कुछ कर्ज हुआ था, हालांकि आत्महत्या का कारण यही है, इसकी पुष्टि परिवार के सदस्य नहीं कर पा रहे हैं. मृतक कोई सुसाइड नोट भी छोड़कर नहीं गया है. परिजनों ने बताया कि रौशन गुस्सैल प्रवृति का था. परिजन दबी जुबान से घर में कुछ झगड़ा होने की भी बात कह रहे थे, हालांकि किसी ने खुल कर कुछ नहीं बताया. रौशन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. घटना के बाद पत्नी साक्षी कुमारी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी परिजन गहरे सदमे में हैं. मामले की सूचना सुलतानगंज पुलिस को भी दी गयी है. मृतक के दादा ने बताया कि रौशन घर का पहला लड़का था, इसलिए उसकी शादी उनलोगों ने धूमधाम से की थी. उससे परिवार को काफी उम्मीद भी थी. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel