[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर समाहरणालय की गतिविधियां

भागलपुर समाहरणालय की गतिविधियां

0
भागलपुर समाहरणालय की गतिविधियां

चांदन डैम का पानी चंपानाला में भेजने का प्रयास करें : डीएम

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के समक्ष मंगलवार को चांदन डैम ब्रेक एनालिसिस का इंजीनियरिंग एक्टिव प्लान का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया. प्रस्तुतीकरण के बाद डीएम ने सिंचाई सृजन के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि चांदन डैम का पानी चंपानाला में भेजने का प्रयास करें. इस मार्ग में लघु जल संसाधन विभाग से संपर्क कर चेक डैम बनाने का प्रस्ताव दें. इस मौके पर राज्य बांध सुरक्षा संगठन पटना के निदेशक, सिंचाई प्रमंडल बौंसी व बांका के कार्यपालक अभियंता और आपदा प्रबंधन शाखा के अपर समाहर्ता उपस्थित थे.

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 तक आवेदन

भागलपुर. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की शुरुआत की गयी है. 31 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया जायेगा. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली संस्था को 51 लख रुपये और उत्कृष्ट कार्य करनेवाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये प्रदान कर सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार से 23 जनवरी, 2025 को नवाजा जायेगा. इसके लिए 31 अगस्त, 2024 तक वेबसाइट http://awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की शुरुआत इसी वर्ष से की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel