[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर सृजनात्मक प्रतिभा का मनवाया लोहा

bhagalpur news. छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर सृजनात्मक प्रतिभा का मनवाया लोहा

0

बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर व राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के बैनर तले बुधवार को इंटर स्तरीय जिला स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर सृजनात्मक प्रतिभा का लोहा मनवाया. इसमें जिले के सभी प्रखंडों के प्रथम स्थान पर चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया. विज्ञान प्रदर्शनी का थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं नवाचार की संभावनाएं (कक्षा छह से 12), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (कक्षा छह से आठ) व क्वांटम युग का आवाज संभावनाएं एवं चुनौतियां (कक्षा नौ से 12) था. इससे पहले क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक भागलपुर प्रमंडल हसन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़े इसमें अपार संभावना है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम युग ने असंभव दिखने वाले कार्यों को आसानी से बहुत ही अल्प समय में कर दिखाया है. सभी विद्यार्थियों के लिए एक नया आयाम है. इस चुनौती को स्वीकार करें. विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदर्शन करें, ताकि विकसित भारत का सपना साकार हो सके. निर्णायक मंडली विनिता, चंचला व नीरज कुमार थे. क्विज का संचालन गौरव ठाकुर, तारकेश्वर ठाकुर, अमित कुमार, शिल्पी व अर्पना ने किया. जबकि मंच संचालन मुकेश मंडल एवं नम्रता मिश्रा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संभाग प्रभारी उपेंद्र प्रसाद ने किया. विज्ञान मेला का नतीजा क्वांटम युग का आवाज संभावनाएं एवं चुनौतियां में कृष्ण झा नाथनगर प्रथम, रुद्राणी राणा रंगरा चौक द्वितीय व हुमैरा जगदीशपुर तृतीय स्थान पर रहें. विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार की संभावनाएं में निशा कुमारी कहलगांव प्रथम, कुंदन कुमार खरीक द्वितीय व मिथिलेश कुमार रंगरा चौक तृतीय स्थान पर रहें. विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार की संभावनाएं में निहारिका कुमारी नाथनगर प्रथम, हिमांशु कुमार जगदीशपुर द्वितीय व शिवानी कुमारी गोपालपुर तृतीय स्थान पर रहें. कृत्रिम बुद्धिमता में गौरी कुमारी खरीक प्रथम, शिवानी कुमारी कहलगांव द्वितीय व स्मृति शर्मा नाथनगर तृतीय स्थान पर रहें. राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज में खुशी कुमारी कहलगांव प्रथम, अभिषेक कुमार सबौर द्वितीय व शिवा राज बिहपुर तृतीय और कक्षा नौ से 12 में आदित्य कुमार नाथनगर प्रथम, प्रेम कुमार गोपालपुर द्वितीय व चांदनी प्रिया बिहपुर तृतीय रहें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel