[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. नक्शा शाखा की सुस्त कार्यप्रणाली पर नगर आयुक्त सख्त : शाखा प्रभारी का वेतन रोका, नोटिस भेजने का आदेश

bhagalpur news. नक्शा शाखा की सुस्त कार्यप्रणाली पर नगर आयुक्त सख्त : शाखा प्रभारी का वेतन रोका, नोटिस भेजने का आदेश

0

नगर निगम की कार्यशैली में तेजी लाने को लेकर नगर आयुक्त ने सोमवार को सभी शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. लंबित कार्यों और धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कई प्रभारियों को फटकार लगायी. समय पर पूरा करने के लिए लक्ष्य तय किया. उन्होंने साफ कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. नगर आयुक्त ने नक्शा शाखा की सुस्त कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया. शाखा प्रभारी देवेंद्र वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया और उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया. भवन नक्शा स्वीकृति में देरी पर नाराजगी जताते हुए सभी लंबित आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर निपटाते हुए जारी करने का निर्देश दिया गया. जलापूर्ति योजना मई तक पूरी करने का निर्देश जलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर बुडको को फटकार लगाते हुए नगर आयुक्त ने मई तक योजना हर हाल में पूरी करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो जवाबदेही तय होगी. ट्रेड लाइसेंस पर सख्ती ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले 6500 कारोबारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि 5103 कारोबारियों के नोटिस तैयार हैं और जल्द ही भेजे जायेंगे. बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी. अवैध पार्किंग पर फाइन करने का किया टारगेट अतिक्रमण शाखा को अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. नगर आयुक्त ने रोजाना अवैध पार्किंग से अधिकतम 10 लाख रुपये तक जुर्माना वसूलने का टास्क दिया. शहर में अवैध बोरिंग और अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, ताकि राजस्व नुकसान रोका जा सके. फाइनल टेंडर पर कार्य शुरू नहीं तो करें रद्द पुराने टेंडरों में काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों को तत्काल काम शुरू कराने का निर्देश दिया गया. चेतावनी दी गयी कि काम शुरू नहीं होने पर टेंडर रद्द कर दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel