[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. अब थाना प्रभारियों को गश्ती के लिए रोज सड़क पर उतरना पड़ेगा

Bhagalpur News. अब थाना प्रभारियों को गश्ती के लिए रोज सड़क पर उतरना पड़ेगा

0

अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी का सख्त निर्देश, अब रोज सड़क पर उतरेंगे थानाध्यक्ष अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने शनिवार को सख्त निर्देश जारी किये हैं. अब थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था केवल गश्ती दल के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी. प्रत्येक थाने के थानाध्यक्ष को प्रतिदिन खुद मैदान में उतरकर अपने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाना होगा. निर्देश के अनुसार, हर थानाध्यक्ष के लिए प्रतिदिन दो अलग-अलग समय पर अपने क्षेत्र में जांच अभियान चलाना अनिवार्य होगा. पुलिस के इस कदम से खासकर चेन स्नैचिंग, बाइक चोरी और राहजनी जैसी घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. व्यस्त बाजारों, कोचिंग संस्थानों के आसपास और सुनसान इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से महिलाएं और छात्र-छात्राएं खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे.

समय नहीं रहेगा तय, होगी सरप्राइज चेकिंग

थानाध्यक्ष अपनी सुविधा और इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी समय सरप्राइज चेकिंग करेंगे. इसका उद्देश्य अपराधियों के मन में भय पैदा करना और आम जनता के बीच पुलिस की सक्रिय मौजूदगी को और प्रभावी बनाना है. अक्सर देखा जाता है कि पुलिस गश्ती का एक तय पैटर्न अपराधियों को समझ में आ जाता है, लेकिन अब अचानक होने वाली चेकिंग से अपराधियों की योजनाओं पर पानी फिरने की उम्मीद है.

कोट

अब प्रतिदिन किसी भी समय सभी थानेदार अपने क्षेत्र में चेकिंग करेंगे. जब थानाध्यक्ष खुद सड़क पर मौजूद रहेंगे, तो न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अपराधियों में भी कानून का खौफ पैदा होगा.

— प्रमोद कुमार यादव, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel