[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर संघर्ष की कहानी: झाड़ू-पोछा करने वाली मां की बेटी बनी जिला टॉपर, चार साल की थी तब पिता का हो गया था निधन

संघर्ष की कहानी: झाड़ू-पोछा करने वाली मां की बेटी बनी जिला टॉपर, चार साल की थी तब पिता का हो गया था निधन

0
संघर्ष की कहानी: झाड़ू-पोछा करने वाली मां की बेटी बनी जिला टॉपर, चार साल की थी तब पिता का हो गया था निधन
टॉपर कोमल कुमारी

संघर्ष की कहानी, भागलपुर, अंजनी कुमार कश्यप : सपनों की कोई सीमा नहीं होती, और मेहनत का कोई विकल्प नहीं। इसे सच कर दिखाया है भागलपुर के नवगछिया इंटर स्तरीय हाई स्कूल की छात्रा कोमल कुमारी ने, जिन्होंने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉमर्स संकाय में जिले में टॉप कर अपने परिवार और पूरे जिले का नाम रौशन किया. कोमल को 461 अंक मिले हैं, लेकिन इन अंकों के पीछे की कहानी सिर्फ पढ़ाई की नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और एक मां की अटूट मेहनत की है, जिसने समाज की हर बाधा को पार कर अपनी बेटी के सपनों को ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

Topper Kee Maan
कोमल की मां

जब बेटी ने कहा ‘मां, मैं जिला टॉपर बन गई’

जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ और कोमल ने फोन पर अपनी मां से कहा, “मां, मैं जिला टॉपर बन गई हूं!”, तो मां के आंखों में आंसू छलक आए. वह कुछ बोल नहीं सकीं, बस बार-बार यही कहती रहीं, “बेटी ने बहुत मेहनत की है, दिन-रात एक कर दिया था पढ़ाई के लिए.” घर में खुशी का माहौल है. रिश्तेदारों और पड़ोसियों का तांता लग गया. मिठाइयां बंटने लगीं, लेकिन इस खुशी के पीछे की तपस्या और संघर्ष की कहानी किसी को भी भावुक देगी.

मां का बयान

14 साल पहले पिता का साया उठा, मां ने झाड़ू-पोछा कर पाला

कोमल की जिंदगी संघर्षों से भरी रही है. जब वह महज चार साल की थी, तभी उसके पिता का निधन हो गया. आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि मां को गोपालपुर प्रखंड के लत्तीपाकर के पैतृक घर को छोड़कर किराए के मकान में शरण लेनी पड़ी. गुजारे के लिए मां को नवगछिया के राजेंद्र नगर कॉलोनी में घर-घर जाकर झाड़ू-पोछा करना पड़ा. एक मां के लिए यह कोई आसान फैसला नहीं था, लेकिन उनके लिए सबसे जरूरी था – बेटी की पढ़ाई. “पति के जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी मुझ पर आ गई. तीन बच्चे हैं, और उन्हें पढ़ाने के लिए मैंने मजदूरी तक की, लेकिन हिम्मत नहीं हारी.”

बेटी ने दिन-रात की मेहनत, मां के सपनों को दिया पंख

कोमल जानती थी कि मां कितनी तकलीफें सह रही हैं, इसलिए उसने ठान लिया कि वह पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. वह दिन-रात पढ़ाई करती थी, घंटों किताबों में डूबी रहती. कई रातें उसने जागकर बिताई, बस एक ही सपना था – मां के संघर्ष का सम्मान करना. “मेरी मां मेरे लिए सबकुछ हैं. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी हमें पढ़ाने में लगा दी. जब लोग कहते थे कि एक मजदूर की बेटी कुछ नहीं कर सकती, तो मुझे और ताकत मिलती थी मेहनत करने की.” – कोमल की आवाज़ में आत्मविश्वास झलकता है।

कोमल ने कर दिया कमाल

कोमल की सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. लोग बधाई देने के लिए कोमल के घर पहुंचने लगे. हर कोई कह रहा था – “कोमल ने सच में कमाल कर दिया!” गांव की एक बुजुर्ग महिला ने भावुक होकर कहा, “इस बच्ची ने दिखा दिया कि मेहनत और लगन से कुछ भी संभव है. इसका संघर्ष देखकर भगवान भी प्रसन्न होंगे.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कोमल के सपने और आगे की राह

कोमल की सफलता सिर्फ उसके परिवार के लिए नहीं, बल्कि उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है जो किसी न किसी वजह से अपने सपनों से समझौता कर लेती हैं. अब कोमल का सपना है कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बने. इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है. “मैं अपनी मां के लिए बहुत कुछ करना चाहती हूं. अब मैं उन्हें काम पर नहीं जाने दूंगी. मैं चाहती हूं कि वो आराम करें और मेरा सपना है कि उन्हें एक अच्छा घर दूं.” – कोमल की आवाज़ में एक नया जोश था।

ऐसी कहानियां बनाती हैं समाज को मजबूत

कोमल की यह कहानी सिर्फ एक रिजल्ट का जश्न नहीं है, बल्कि एक मां के संघर्ष, त्याग और बेटी के आत्मविश्वास की मिसाल है. यह साबित करता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है. आज कोमल न सिर्फ अपनी मां, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन गई है. उसकी सफलता उन सभी बेटियों के लिए रोशनी की किरण है, जो हालात से हार मानने की बजाय उन्हें चुनौती देने का जज्बा रखती हैं.

पढ़ाई पर क्या बोली कोमल

कोमल ने कहा, “मैट्रिक मैने अपने पैतृक गांव से किया है. मुझे आगे बैंक सेक्टर में जाना है और मैने कॉमर्स की इसलिए चुना था. मुझे यहां इस मुकाम पर पहुंचाने में मेरे गुरुजनों और मेरे परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है. मेरी मां ने बहुत संघर्ष और मेहनत कर के मुझे पढ़ाया है और मैने उनके संघर्ष को समझा और आज इस मुकाम तक पहुंची.”

इसे भी देखें: Video: डॉक्टर बनना चाहती है टॉपर प्रिया जायसवाल, बेहद साधारण परिवार से आती हैं

Video: ‘मेहनत का फल लगभग मिल गया है’, सेकेंड स्टेट टॉपर बनने के बाद काफी खुश दिखे शाकीब शाह

Previous article एमयू के 13 अंगीभूत कॉलेजों को अब जल्द मिलेंगे स्थायी प्राचार्य
Next article शिव महापुराण कथा को लेकर सिंहेश्वर मेला ग्राउंड में बनेगा पंडाल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel