[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन शुरू, बेगूसराय ने बाढ़ को हराया

bhagalpur news. राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन शुरू, बेगूसराय ने बाढ़ को हराया

0

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान एवं नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड बिहपुर, नवगछिया में शुरू हुआ. पुरुष वर्ग के उद्घाटन मैच में बेगूसराय ने बाढ़ को 35-22,35-25 से एवं महिला वर्ग के पहले मैच में बेगूसराय ने बाढ़ को 35-27,35-23 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया.

इससे पूर्व तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता रेलवे बिहपुर केके मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक सह बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया. खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर ने कहा कि खेल में एकता व अनुसाशन का बड़ा महत्व है. अतिथियों का स्वागत आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमन आनंद ने किया. संचालन जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रेणु चौधरी, साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन के गोल्ड मेडलिस्ट दीपक प्रकाश रंजन, प्रज्ञा भारती, संजीव कुमार झा, भरत सिंह, अमित कुमार, उमेश पोद्दार, निरंजन साह, राजीव सनगही, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित शर्मा, सूरज कुमार, आयोजन संरक्षक चंदन भारद्वाज, आयोजन सचिव अविनाश कुमार, चंद्रकांत चौधरी, बिट्टू कुमार, विक्की मिश्रा सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel