[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. सुलतानगंज और कहलगांव में जहां-तहां थूकना पड़ेगा भारी, लगेगा जुर्माना और फोटो जारी कर घोषित किया जायेगा नगर शत्रु

Bhagalpur News. सुलतानगंज और कहलगांव में जहां-तहां थूकना पड़ेगा भारी, लगेगा जुर्माना और फोटो जारी कर घोषित किया जायेगा नगर शत्रु

0

कड़ा कदम. नगर निकाय प्रशासन ने सुलतानगंज नगर परिषद और कहलगांव नगर पंचायत को रेड स्पॉट मुक्त घोषित किया

ब्रजेश, भागलपुरअगर आप सुलतानगंज या कहलगांव में हैं, तो जहां-तहां थूकना अब भारी पड़ सकता है. सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर जेब ढीली करनी पड़ेगी. नगर शत्रु भी कहलायेंगे. सुलतानगंज नगर परिषद और कहलगांव नगर पंचायत यानी, दोनों नगर निकायों ने एक साथ अपने क्षेत्रों को रेड स्पॉट मुक्त घोषित कर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है. अधिकारियों के अनुसार पान, गुटखा का सेवन कर सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों को नगर शत्रु घोषित किया जायेगा. यही नहीं, उनकी तस्वीर शहर में स्थापित वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित की जायेगी. इससे उनकी जगहंसाई होगी. पकड़े जाने पर 100 रुपये जुर्माना लगेगा. यह आदेश कहलगांव नगर पंचायत और सुलतानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से जारी किया गया है. यही नहीं दोनों निकायों ने सार्वजनिक और धार्मिक स्थल पर प्लास्टिक फेंकना प्रतिबंधित कर दिया है. प्लास्टिक अपशिष्टों को नदी, नालों के किनारे डंपिंग करने पर या खुले में प्लास्टिक जलाने पर नगर पंचायत 5000 रुपये तक जुर्माना वसूल करेगा. दरअसल चौक-चौराहों, सड़कों, फ्लाईओवर और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से कई स्थान रेड स्पॉट श्रेणी में जा सकते हैं. इसे रोकने के लिए यह सख्ती आवश्यक बतायी गयी है. इससे स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बेहतर प्रदर्शन होगा.

खुले में शौच पर 500 व 100 रुपये जुर्माना

कहलगांव में खुले में टॉयलेट या यूरिनल करते पकड़े जाने पर अब जुर्माना लगेगा. इसकी तैयारी व्यापक पैमाने पर शुरू कर दी है और सूचना जारी कर हिदायत भी दी है. खुले में टॉयलेट पर 500 रुपये एवं यूरिनल पर 100 रुपये जुर्माना लगेगा.

दोनों निकायों में सार्वजनिक शौचालयों के लिए सर्विस लेवल बेंचमार्क तय

दोनों जगहों पर सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के लिए सर्विस लेवल बेंचमार्क निर्धारित किया है. इसके तहत नागरिकों को उच्चस्तरीय, नागरिक हितैषी सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी. शौचालय 24 घंटे खुले रहेंगे और जल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. प्रत्येक ब्लॉक में दिव्यांगजन व बच्चों के लिए न्यूनतम सीट, दिन में चार बार सफाई, सेनेटरी नेपकिन, एयर फ्रेशनर और हैंड ड्रायर की सुविधा होगी. साथ ही सभी शौचालयों में शिकायत पेटी एवं क्यूआर कोड आधारित शिकायत व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी.

ओडीएफ घोषित, ओडीएफ रेटिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है. नगर पंचायत द्वारा ओडीएफ प्लस प्लस रेटिंग के लिए आवेदन किया जाना है. इसके मद्देनजर आमजन को सूचित किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वह 05 फरवरी तक नगर पंचायत कार्यालय में या ई-मेल के माध्यम से बता सकते हैं.

क्यों लेना पड़ा यह निर्णय

1. स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर वर्ष 2025 में सुलतानगंज को राज्य में 16वां स्थान मिला था. गंगा शहर में सुलतानगंज को 25वां और कहलगांव को 44वां स्थान मिला था. इस रैंकिंग में बेहतर स्थान प्राप्त करने के लिए रेड स्पॉट मुक्त घोषित करना जरूरी है.

2. नगर निकायों के इस फैसले से लोगों में न सिर्फ भय होगा, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता भी आयेगी.

3. शहर को स्वच्छ रखने के लिए आम लोगों की सहभागिता की शुरुआत इस फैसले से हो सकती है.

कोटस्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. पटना के तर्ज पर थूकने वालों से न सिर्फ जुर्माना वसूल किया जायेगा, बल्कि उनकी तस्वीर भी डिसप्ले किया जायेगा और नगर शत्रु घोषित किया जायेगा.

कृष्ण भूषण, कार्यपालक अधिकारीनगर पंचायत, कहलगांव

Page 4 of 8

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel