[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur. आज शहर में होंगी तीन प्रमुख सरगर्मियां, परीक्षा से लेकर कार्यालय तक विशेष तैयारी

Bhagalpur. आज शहर में होंगी तीन प्रमुख सरगर्मियां, परीक्षा से लेकर कार्यालय तक विशेष तैयारी

0
Bhagalpur. आज शहर में होंगी तीन प्रमुख सरगर्मियां, परीक्षा से लेकर कार्यालय तक विशेष तैयारी

भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट :

रविवार का दिन भागलपुर शहर के लिए बेहद हलचल भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां देश और राज्य स्तर की दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर शहर में हजारों परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगेगा, वहीं दूसरी तरफ सरकारी काम-काज को निपटाने के लिए रविवार को भी दफ्तर खोले गये हैं.

पहली : लंबित मामलों के निष्पादन के लिए खुलेंगी शिक्षा विभाग की शाखाएं

जिला शिक्षा विभाग में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर रविवार को भी सभी शाखाएं खुली रहेंगी. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने निर्देश जारी करते हुए सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों और प्रधान लिपिकों को कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. दरअसल, सहयोग पोर्टल, मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीपीग्राम्स, ई-शिक्षाकोष, लंबित वेतन, कक्षा नौ में नामांकन, आपार आईडी व मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समेत कई महत्वपूर्ण मामलों का निष्पादन लंबित है. निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कार्य में लापरवाही पायी गयी, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर वरीय अधिकारियों को भेजा जायेगा.

दूसरी : शहर के दो केंद्रों पर होगी जेईई एडवांस परीक्षा

देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में नामांकन के लिए रविवार को ”जेईई एडवांस 2026” परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. भागलपुर शहर के दो ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) माध्यम से दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेंगी. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

तीसरी : 18 केंद्रों पर आईटीआई सीएटी परीक्षा, चप्पल और हाफ शर्ट में ही मिलेगा प्रवेश

बिहार कंबाइंड इंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीई) की ओर से आज जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आईटीआई कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) का आयोजन किया जा रहा है. यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगी, जिसमें 6500 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा में सुरक्षा और कदाचार रोकने के लिए कड़े नियम लागू किये गये हैं. परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा. इसके अलावा, जूता और फुल शर्ट पहनकर आने वाले छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी. परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से चप्पल और हाफ शर्ट में ही आना होगा. विक्रमशिला सेतु टूटने के कारण कोसी-सीमांचल के कई छात्र शनिवार से ही शहर पहुंच गये थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel