[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर BHAGALPUR : सेतु हादसा का साइड इफैक्ट: 200 से अधिक लाइन होटल व धर्मकांटा का 90 फीसदी कारोबार नगण्य

BHAGALPUR : सेतु हादसा का साइड इफैक्ट: 200 से अधिक लाइन होटल व धर्मकांटा का 90 फीसदी कारोबार नगण्य

0
BHAGALPUR : सेतु हादसा का साइड इफैक्ट: 200 से अधिक लाइन होटल व धर्मकांटा का 90 फीसदी कारोबार नगण्य

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :

पिछले तीन दिनों में विक्रमशिला सेतु हादसा का साइड इफैक्ट दिखने लगा है. खासकर विक्रमशिला पुल के दोनों ओर लाइन होटल, ढाबा, धर्मकांटा समेत इससे जुड़े अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का 90 फीसदी तक कारोबार नगण्य हो गया है. 200 से अधिक लाइन होटल व धर्मकांटा का पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित है. दरअसल बौंसी-हंसडीहा मार्ग, बाइपास समेत नवगछिया व इससे जुड़े मुख्य मार्ग के किनारे लाइन होटल, ढाबा व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कारोबार छोटी-बड़ी गाड़ियों के परिचालन से ही होता था. अब वाहनों का परिचालन लगभग थम सा गया है. लोकल वाहनों के सहारे ही इन प्रतिष्ठानों का कारोबार चल रहा है. गंगा पुल के उत्तरी हिस्से में स्थित होटल संचालक गुलशन मंडल ने बताया कि पहले रोजाना एक-एक होटल व ढाबा का 15 से 25 हजार रुपये तक का कारोबार होता था. अभी दो हजार रुपये का कारोबार भी होना मुश्किल हो गया है. इससे स्टाफ का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है. बौंसी-हंसडीहा मार्ग स्थित लाइन होटल व धर्मकांटा के संचालक प्रेम कुमार ने बताया कि सामान्य दिन में भी 20 हजार रुपये रोजाना कारोबार कर लेते थे. अब वाहनों की आवाजाही रुक गयी है. ऐसे में लोकल वाहनों से किसी तरह होटल को किसी तरह जिंदा रखे हुए हैं. कई होटलों में स्टाफ की छुट्टी कर दी गयी. स्टाफ को प्रतिदिन पैसा देना मुश्किल हो गया था. बिना कारण पूंजी फंसाने से होटल को आगे बढ़ाने की बजाय कर्ज में फंसना था.

200 होटल व धर्मकांटा से पांच हजार लोगों को मिल रहा था रोजगार

200 होटलों पर लगभग 5000 लोगों को रोजगार मिल रहा था. एक-एक होटल में 10 से 20 कर्मचारी काम कर रहे थे. होटल का कारोबार धीमा होने पर कई कर्मचारी को पुल शुरू होने तक के लिए वापस घर भेज दिया गया. 70 फीसदी होटलों से 70 फीसदी कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया. एक धर्मकांटा में तीन शिफ्ट में तीन कर्मचारी काम करते थे. एक होटल कारोबारी ने बताया उन्हें होटल बंद करने की नौबत है. ऐसे में कर्मचारियों को रखना तो मुश्किल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel