[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर श्रावणी मेला : कांवरियों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, लगेंगे पांच नए ट्रांसफाॅर्मर, बढ़ेगा पावर लोड

श्रावणी मेला : कांवरियों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, लगेंगे पांच नए ट्रांसफाॅर्मर, बढ़ेगा पावर लोड

0
श्रावणी मेला : कांवरियों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, लगेंगे पांच नए ट्रांसफाॅर्मर, बढ़ेगा पावर लोड
श्रावणी मेला की सांकेतिक तस्वीर.

सुलतानगंज, भागलपुर से शुभंकर की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से देवघर तक लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं. बुधवार को पटना मुख्यालय से पहुंचे मुख्य अभियंता राजकुमार ने गंगा घाट से कांवरिया पथ तक बिजली व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Shravani Mela 2026: गंगा घाट से कांवरिया पथ तक हुआ निरीक्षण

Untitled Design 8 2
कांवरिया पथ का निरीक्षण करते अधिकारी.

मुख्य अभियंता राजकुमार ने निरीक्षण के दौरान विद्युत पोल, एलटी लाइन, ट्रांसफार्मर, फीडर और कांवरिया पथ पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में कहीं भी झूलते या ढीले विद्युत तार नहीं रहने चाहिए और सभी लाइनों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप दुरुस्त किया जाए.

पांच नए ट्रांसफार्मर से मिलेगी अतिरिक्त क्षमता

विद्युत विभाग के अनुसार श्रावणी मेला को देखते हुए पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. इसके साथ ही तीन पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी ताकि बढ़े हुए विद्युत भार को आसानी से संभाला जा सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

पावर हाउस में भी बढ़ेगी क्षमता

मेला अवधि में ओवरलोड और शटडाउन की समस्या से बचने के लिए पावर हाउस में अतिरिक्त पांच एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया जाएगा. इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनेगी.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

24 घंटे निर्बाध बिजली पर विभाग का फोकस

विभाग का लक्ष्य पूरे मेला क्षेत्र में चौबीसों घंटे सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है. इसके लिए जर्जर उपकरणों को बदला जा रहा है, नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जा रहा है.

मेला शुरू होने से पहले पूरे होंगे सभी काम

मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि लाखों कांवरियों को किसी प्रकार की बिजली संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

निरीक्षण के दौरान विद्युत अधीक्षण अभियंता संजय कुमार बेरियो, कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, एसडीओ रंजीत कुमार, शहरी कनीय अभियंता अरविंद कुमार, ग्रामीण कनीय अभियंता मंजय कुमार सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel