[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर श्रावणी मेला : नमामि गंगे घाट पर जर्मन हैंगर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, सीढ़ियों से हटाया जा रहा गाद

श्रावणी मेला : नमामि गंगे घाट पर जर्मन हैंगर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, सीढ़ियों से हटाया जा रहा गाद

0
श्रावणी मेला : नमामि गंगे घाट पर जर्मन हैंगर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, सीढ़ियों से हटाया जा रहा गाद
नमामि गंगा घाट पर चल रहा मरम्मत कार्य.

सुलतानगंज, भागलपुर से शुभंकर की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेले में आने वाले लाखों कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद ने नमामि गंगे घाट पर तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है. जर्मन हैंगर निर्माण स्थल का समतलीकरण, मिट्टी भराई और घाट की सीढ़ियों की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण मिल सके.

Shravani Mela 2026: जर्मन हैंगर निर्माण के लिए तेज हुई मिट्टी भराई

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि नमामि गंगे घाट पर बनने वाले जर्मन हैंगर के लिए हाइवा के माध्यम से लगातार मिट्टी भराई कराई जा रही है. ऊंचे स्थान पर हैंगर तैयार होने से जलभराव की संभावना काफी कम होगी और कांवरियों को विश्राम, कतारबद्ध व्यवस्था तथा बारिश से बचाव जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी.

ये भी पढ़ें : सुलतानगंज में श्रावणी मेला की उलटी गिनती शुरू, जानिए श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बदलने वाला है

घाट की सीढ़ियों से हटाया जा रहा गाद

गंगा के जलस्तर में बदलाव के कारण घाट की सीढ़ियों पर बड़ी मात्रा में गाद जमा हो गई थी. इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्नान के दौरान परेशानी हो रही थी. नगर परिषद ने विशेष अभियान चलाकर सीढ़ियों पर जमे गाद को हटाने का कार्य शुरू किया है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच गया है.

नंगे पांव चलने वाले कांवरियों का रखा जा रहा विशेष ध्यान

नगर परिषद का कहना है कि श्रावणी मेले के दौरान कच्चे कांवरिया पथ और घाट क्षेत्र में नंगे पांव चलने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार

तैयारियों से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खुशी

घाट की सफाई और जर्मन हैंगर निर्माण कार्य में तेजी आने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में संतोष का माहौल है. लोगों ने नगर परिषद की पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था मिलेगी.

श्रावणी मेला शुरू होने से पहले नगर परिषद का लक्ष्य सभी निर्माण और सफाई कार्य समय पर पूरा कर लाखों शिवभक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है.

ये भी पढ़ें : श्रावणी मेला की आहट: सजने लगा कच्चा कांवरिया पथ, 25 जुलाई तक तैयार करने का लक्ष्य

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel