[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news कुएं में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

Bhagalpur news कुएं में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

0

सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा गांव के देवलोक के पास बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. घटना गांव के वार्ड दो की है. मृतक की पहचान मुकेश कुमार मंडल का पुत्र आयुष(7) राज के रूप में की गई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब चार बजे आयुष राज अपने घर के पास आयोजित एक शादी समारोह में वह अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए बाहर निकल गया. काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई. पहले आसपास और समारोह स्थल पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.इस बीच शाम करीब छह बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के एक कुएं में एक बच्चा गिर गया है. सूचना मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सभी ने मिलकर बच्चे को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं. बच्चे को बचाने के हर संभव प्रयास किये गये, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुलतानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मासूम बच्चे की असमय मौत से पूरे कटहरा गांव में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, वहीं गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं.

नौकरी के नाम पर ठगी, एक गिरफ्तार

पीरपैंती प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में नौकरी के नाम पर ठगी का एक अनोखा मामला निकलकर सामने आया है. ग्रामीण महिलाओं, युवक-युवतियों को झांसे में लेकर नौकरी का प्रलोभन, प्रशिक्षण के नाम पर ठगी कर रहे एक युवक को मुखिया पुत्र गुंजन कुमार, वार्ड प्रतिनिधि विनीत कुमार साह ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर पीरपैंती थाना को सौंप दिया. ग्रामीणों को वह एक रसीद दे रहा था,जिसमे ना तो पता और ना ही मोबाइल नंबर अंकित हैं. उसके पास से नगर ग्राम समाज कल्याण पटना से संचालित रजिस्टर्ड के कुछ कागजात व कुछ रुपए बरामद हुए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से वह घूम-घूम कर ग्रामीणों को जालसाजी करके ठगी कर रहा था. सभी को 360 रुपये का फर्जी रसीद भी दे रहा था. पकड़े गये युवक ने अपना नाम दिग्घी का पिंटू कुमार बताया है. उसके अन्य दो साथी फरार हो गये. पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel