भागलपुर से कृष्णा की रिपोर्ट. गंगा में लापता व्यक्ति की तलाश को लेकर एसडीआरएफ टीम भागलपुर की सब-टीम सर्च एंड रेस्क्यू अभियान के लिए कहलगांव अंचल गयी थी. टीम शाम करीब 8:25 बजे अपने कैंप लोकेशन पर वापस लौट आयी. अभियान के दौरान डीप डाइवर की मदद से भी सघन खोजबीन करायी गयी. परिजनों के साथ बटेश्वर स्थान टिंटंगा की ओर तक तलाश की गयी, लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका. एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखने की बात कही गयी है.