[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूलों में बच्चों का होगा विशेष स्वागत, सोमवार से मनाया जाएगा ‘स्वागत सप्ताह’

गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूलों में बच्चों का होगा विशेष स्वागत, सोमवार से मनाया जाएगा ‘स्वागत सप्ताह’

0
गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूलों में बच्चों का होगा विशेष स्वागत, सोमवार से मनाया जाएगा ‘स्वागत सप्ताह’
याेग दिवस के दौरान स्कूल में मौजूद शिक्षक.

भागलपुर, गोपालपुर से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट

School Welcome Week: गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में फिर से रौनक लौटने वाली है. बच्चों को विद्यालय से दोबारा जोड़ने और उनकी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में एक सप्ताह तक ‘स्वागतसप्ताह’ मनाने का निर्देश जारी किया है. इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया जाएगा और उन्हें पढ़ाई के अनुकूल माहौल देने के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा.

स्कूल खुलते ही बच्चों का होगा आत्मीय स्वागत

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय पहुंचने वाले सभी बच्चों का विशेष स्वागत किया जाएगा. स्कूल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ प्रवेश द्वार पर बच्चों का आत्मीय अभिनंदन किया जाएगा ताकि वे उत्साह के साथ विद्यालयी जीवन में वापस लौट सकें.

विभाग ने शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि प्रत्येक विद्यार्थी को सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण मिले.

नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने पर रहेगा फोकस

स्वागत सप्ताह के दौरान विद्यालयों में नामांकन और नियमित उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. जो बच्चे लंबे समय से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनकी पहचान कर अभिभावकों से संपर्क स्थापित किया जाएगा.

शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे समुदाय और अभिभावकों के सहयोग से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें.

खेल, कविता और प्रेरक कहानियों से जुड़ेंगे बच्चे

बच्चों को पढ़ाई के माहौल में सहजता से वापस लाने के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ, कहानी वाचन और प्रेरक संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

चेतना सत्र के दौरान स्थानीय स्तर के सफल व्यक्तियों और प्रेरणादायक जीवन प्रसंगों की जानकारी भी विद्यार्थियों के साथ साझा की जाएगी, ताकि उनमें सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास हो सके.

लाउडस्पीकर से होगा जागरूकता अभियान

शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें. साथ ही स्वागत सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो भी साझा किए जाएंगे.

इस पहल का उद्देश्य समुदाय को विद्यालयी गतिविधियों से जोड़ना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है.

School Welcome Week: अंतिम दिन होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

स्वागत सप्ताह के समापन अवसर पर विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालयी गतिविधियों और शिक्षा के महत्व पर चर्चा होगी.

प्रधानाध्यापक द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और सहयोगी अभिभावकों को सम्मानित भी किया जाएगा.

स्वच्छता, पौधारोपण और पुस्तक पठन पर भी जोर

शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, पुस्तक पठन, खेलकूद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विद्यालय से भावनात्मक रूप से जोड़ने और सीखने के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास किया जाएगा.

विभाग का मानना है कि स्वागत सप्ताह के आयोजन से बच्चों में विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में होगी.

Also Read : भागलपुर में पिंक बस सेवा घाटे में, 6 महीने में 28 लाख का CNG खर्च, आय सिर्फ 19.44 लाख

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel