[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर छुट्टी खत्म, बजी स्कूल की घंटी … लेकिन गर्म हवा के थपेड़ों ने बढ़ाई बच्चों की मुश्किलें

छुट्टी खत्म, बजी स्कूल की घंटी … लेकिन गर्म हवा के थपेड़ों ने बढ़ाई बच्चों की मुश्किलें

0
छुट्टी खत्म, बजी स्कूल की घंटी … लेकिन गर्म हवा के थपेड़ों ने बढ़ाई बच्चों की मुश्किलें
तपती गर्मी में सेंट टेरेसा स्कूल से बाहर निकलते बच्चे

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur News : सिल्क सिटी के आइसीएसइ बोर्ड से संबद्ध मिशनरी स्कूलों में सोमवार से कक्षाएं शुरू हो गईं. गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद सेंट टेरेसा, माउंट असीसी, माउंट कार्मल सहित अन्य मिशनरी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल लौट आई. हालांकि मौसम की बेरुखी ने स्कूल खुलने की खुशी को कुछ हद तक फीका कर दिया. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा का असर देखने को मिला. स्कूल पहुंचने वाले बच्चे और उनके अभिभावक रंग-बिरंगे छाते, पानी की बोतल और चेहरे ढककर गर्मी से बचाव करते नजर आए. बावजूद इसके उमसभरी गर्मी और लू जैसे हालात ने सभी को परेशान किया.

स्कूल वैन और बसों में भी गर्मी से बेहाल रहे बच्चे

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान बच्चों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. स्कूल वैन, ऑटो और निजी वाहनों में बैठे बच्चे पसीने से तर-बतर दिखाई दिए. कई बच्चे रास्ते भर बार-बार पानी पीकर खुद को तरोताजा रखने की कोशिश करते रहे. टू-व्हीलर से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को भी तेज धूप के कारण काफी दिक्कत हुई. कई अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने के दौरान उन्हें लगातार गर्मी की चिंता बनी रही. खासकर छोटे बच्चों को धूप और उमस का अधिक असर झेलना पड़ा.

स्कूल खुलते ही सड़कों पर बढ़ा ट्रैफिक दबाव

स्कूल खुलने के साथ ही शहर की सड़कों पर स्कूल बसों और वैन की संख्या अचानक बढ़ गई. इससे कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.खलीफाबाग चौक, घंटाघर चौक, पटल बाबू रोड, बड़ी पोस्ट ऑफिस, कचहरी चौक और तिलकामांझी चौक जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. स्टेशन चौक से कचहरी चौक तक राहगीरों को जाम के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

सरकारी और सीबीएसई स्कूलों में अभी जारी है अवकाश

जहां आईसीएसई बोर्ड के मिशनरी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है, वहीं सरकारी स्कूलों और सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध अधिकांश विद्यालयों में जून माह के अंत तक गर्मी की छुट्टियां जारी हैं. ऐसे में अभिभावकों का मानना है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

गर्मी के बीच बढ़ी अभिभावकों की चिंता

लगातार बढ़ते तापमान और उमस ने अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है. कई अभिभावकों ने कहा कि स्कूलों में पर्याप्त पेयजल, पंखे और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं को और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके.भीषण गर्मी के बावजूद स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने से शिक्षा गतिविधियां पटरी पर लौट आई हैं, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी बच्चों और अभिभावकों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel