[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

0
छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

नारायणपुर, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

नारायणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बलाहा में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी. घटना स्कूल गेट के बाहर हुई बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. मामले को लेकर शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है और जांच शुरू कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

स्कूल के बाहर हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मध्य विद्यालय बलाहा के शिक्षक राम कुमार झा पर एक छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा. आरोप लगते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और स्कूल गेट के बाहर शिक्षक की पिटाई कर दी गई.

घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना के पीएसआई हरिश्चंद्र उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायल शिक्षक को ग्रामीणों के बीच से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया.

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद बीईओ शमी अहमद विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल की. उन्होंने विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक कर घटना की जानकारी ली.

बीईओ ने बताया कि शिक्षक राम कुमार झा और विद्यालय प्रशासन के बीच शिक्षक उपस्थिति पंजी में अनाधिकृत आकस्मिक अवकाश को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

शिक्षक ने लगाया साजिश का आरोप

वहीं घायल शिक्षक राम कुमार झा ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक और कुछ शिक्षकों ने साजिश के तहत ग्रामीणों को उकसाकर उनके साथ मारपीट करवाई है.

दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक का व्यवहार लंबे समय से विवादित रहा है और उनका आचरण विद्यालय के अनुकूल नहीं था. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद शिक्षक की पत्नी भी रोते-बिलखते भवानीपुर थाना पहुंची.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel