[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. भागलपुर में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा 27-28 फरवरी को संभावित, बैजानी में होगा कार्यक्रम

bhagalpur news. भागलपुर में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा 27-28 फरवरी को संभावित, बैजानी में होगा कार्यक्रम

0

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. 27-28 फरवरी को भागलपुर में भ्रमण कार्यक्रम संभावित है. जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में कार्यक्रम संभावित है. इस संबंध में जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को पत्र भेजा है. बैजानी के पंचायत सरकार भवन से पुस्तकालय मंडल टोला होते हुए पंचानंद हाई स्कूल तक ग्रामीण सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. उक्त जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराये जाने की आवश्यकता जतायी गयी, ताकि वाहनों के आवागमन में असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़े. इसे लेकर संबंधित पदाधिकारी को निदेशित करने का अनुरोध सचिव से किया गया है. इसकी सूचना ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी दी गयी है. पदाधिकारियों का लगातार हो रहा दौरा बैजानी पंचायत में लगातार जिलास्तरीय पदाधिकारियों का दौरा हो रहा है. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी व डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह कई बार निरीक्षण कर चुके हैं. विकास योजनाओं की प्रगति की लगातार ऑन स्पॉट समीक्षा की जा रही है. पंचायत क्षेत्र के तालाब, कुआं आदि सामुदायिक स्थलों को समृद्ध किया जा रहा है. पंचायत सरकार भवन के निकट प्रस्तावित विवाह मंडप निर्माण शुरू कराने की तैयारी चल रही है. जगदीशपुर प्रखंड आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित है. लिहाजा आकांक्षी प्रखंड के मानकों के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना व आजीविका से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर नजर रखी जा रही है. पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पुस्तकालय की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel