[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. बेली ब्रिज का पथ निर्माण मंत्री ने किया उद्घाटन, आम लोगों का आवागमन शुरू

bhagalpur news. बेली ब्रिज का पथ निर्माण मंत्री ने किया उद्घाटन, आम लोगों का आवागमन शुरू

0

विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर रविवार से आवागमन शुरू हो गया. सूबे के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ईं कुमार शैलेंद्र ने फीता काट कर और नारियल फोड़ कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बेली ब्रिज का उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही बेली ब्रिज पर तय नियमों के आधार पर परिचालन शुरू कराया गया. हालांकि पहला दिन होने के कारण आवागमन शुरू होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वाहनों को विक्रमशिला सेतु पार करने में लगभग 45 मिनट तक समय लग रहा था. उद्घाटन के मौके पर पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल, भागलपुर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, बीआरओ के अधिकारी विपिन कुमार चंद, एसएसपी भागलपुर प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. उद्घाटन से पहले पथ निर्माण मंत्री ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों और कर्मियों, पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों व निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले कुछ पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मंत्री ने इस क्रम में सभी बेली ब्रिज का निरीक्षण किया. बेली ब्रिज के रख-रखाव के संदर्भ में आवश्यक निर्देश भी दिये. मंत्री शैलेंद्र ने रोजाना बेली ब्रिज की स्थिति का जायजा लेने का निर्देश अधिकारियों को दिया. आज सुखद क्षण, सीएम ने कहे अनुसार समय पर जनता को सुपुर्द किया बेली ब्रिज मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने मौके पर कहा कि आज सुखद क्षण है. मुख्यमंत्री ने जो कहा था, उसी अनुसार समय से जनता को बेली ब्रिज सुपुर्द किया गया. मंत्री ने कहा कि पूरी टीम को धन्यवाद. देश के रक्षामंत्री धन्यवाद के पात्र हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कॉल पर बीआरओ की टीम को भागलपुर भेज दिया. मुख्यमंत्री भी लगातार इस कार्य पर नजर बनाये हुए थे. श्री शैलेंद्र ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, पथ निर्माण विभाग के अधिकारी के साथ-साथ जनता को भी धन्यवाद, जिन्होंने धैर्य बनाये रखा. उम्मीद है ईश्वर की कृपा से समय से ही पुल का दूसरा काम भी पूरा होगा. रोजाना बेली ब्रिज पर लिया जायेगा एक घंटे का ब्लॉक पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में 16 मई को बेली ब्रिज का काम प्रारंभ किया गया था. काफी कम समय में ब्रिज को जनता को समर्पित किया गया है. श्री पाल ने कहा कि ब्रिज का मेंटनेंस भी प्रतिदिन किया जायेगा. रोजाना एक घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा. चारों बेली ब्रिज का एक्सपर्ट द्वारा प्रतिदिन देखभाल किया जायेगा. प्रतिदिन ड्रोन वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी, तकि कोई कमी न हो. 30 नवंबर तक बेली ब्रिज में लगेगा स्टील ट्रस स्ट्रक्चर, पहले जैसा हो जायेगा सेतु पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने कहा कि सीएम का निर्देश है कि 30 नवंबर तक परमानेंट आवागमन प्रारंभ कराना है. हमलोग चारों बेली ब्रिज में स्टील ट्रस स्ट्रक्चर (एक त्रिकोणीय ढांचा) लगा कर पहले जैसा परमानेंट आवागमन प्रारंभ करायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel