[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. ग्रामीण संस्कृति व लोक कला मंजूषा से सजी रामनवमी शोभायात्रा कल

bhagalpur news. ग्रामीण संस्कृति व लोक कला मंजूषा से सजी रामनवमी शोभायात्रा कल

0

हिंदुत्व सेवा संघ की ओर से रामनवमी पर शुक्रवार को श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें कृषि, ग्रामीण संस्कृति व अंग क्षेत्र की लोककला मंजूषा को प्रदर्शित किया जायेगा. शोभायात्रा की शुरुआत 27 मार्च को दोपहर एक बजे मायागंज अस्पताल चौक समीप बड़ी खंजरपुर स्थित कालेश्वर धाम मंदिर प्रांगण से होगी. उक्त बातें अध्यक्ष नीलमणि उर्फ सोनू सम्राट ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही. भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगी, जिसकी अगुवाई मातृशक्ति द्वारा की जायेगी. साथ ही बजरंगबली की भव्य प्रतिमा, राम दरबार की झांकियां और सुसज्जित रथ भी शामिल होंगे. इस बार युवाओं की टीम खासकर युवतियों का आत्मरक्षा करतब देखने का अवसर मिलेगा. मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में किसान, बैलगाड़ी के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति की झांकी दिखेगी. लोक कला मंजूषा पेंटिंग से सजी बैलगाड़ियों को यात्रा में शामिल किया जायेगा. संयोजक विजय यादव ने बताया कि महाराष्ट्र से आये नगाड़ा दल, पंजाब का भांगड़ा ग्रुप और वाराणसी की टीम द्वारा महाआरती का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के समापन के बाद कालेश्वर धाम मंदिर परिसर में महाभंडारा का आयोजन किया जायेगा. साथ ही स्टेशन चौक और बूढ़ानाथ चौक पर भगवान श्रीराम की महाआरती भी होगी. संघ से जुड़े कार्यकर्ता आर्यन सिंह व प्रिंस कुमार के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई. आयोजन की सफलता को लेकर पार्षद नंदिकेश शांडिल्य, रूपेश कुमार, विनय सिंह, राजवीर, सिट्टू कुमार, अजीत कुमार, अंकित कुमार, विप्लव राणा, आतिशराज, प्रतीक झुनझुनवाला, अमन वर्मा, रोशन राज, अमन सराफ, दीपक पांडेय आदि लगे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel