[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. भागलपुर के रणजी खिलाड़ी सचिन को पंजाब किंग्स नेट बॉलर ट्रायल के लिए बुलावा

bhagalpur news. भागलपुर के रणजी खिलाड़ी सचिन को पंजाब किंग्स नेट बॉलर ट्रायल के लिए बुलावा

0

जिले के रणजी खिलाड़ी सचिन को पंजाब किंग्स नेट बॉलर ट्रायल के लिए बुलावा आया है. क्रिकेटर ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां तक पहुंचे हैं. जिला लीग में बेहतरीन प्रदर्शन, उसके बाद रणजी ट्रॉफी में चयन और रणजी मैचों में अपनी सटीक राइट आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित किया. अब उन्हें प्रतिष्ठित पीबीकीएस फ्यूचर किंग्स बोलिंग एडिशन ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया है.

जिला लीग के दौरान सचिन कुमार ने अपनी फिरकी के जादू से कई मजबूत बल्लेबाजों को परेशान किया. उनकी नियंत्रित लाइन-लेंथ, बेहतरीन टर्न और धैर्य पूर्ण गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया. इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम में जगह मिली.

सचिन ने बताया कि रणजी से आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को सफलता दिलायी है. कहा कि आइपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स द्वारा आयोजित नेट बॉलर ट्रायल के लिए उनको बुलावा आया है. सचिन कुमार की उपलब्धि जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. अब सभी की निगाहें पंजाब किंग्स ट्रायल पर टिकी है, जहां उनकी फिरकी का जादू उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा दे सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel