[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर बिहार से दिल्ली के लिए दौड़ेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, त्योहारी सीजन में घर आना होगा आसान

बिहार से दिल्ली के लिए दौड़ेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, त्योहारी सीजन में घर आना होगा आसान

0
बिहार से दिल्ली के लिए दौड़ेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, त्योहारी सीजन में घर आना होगा आसान
सांकेतिक तस्वीर

Puja Special Train: त्योहारी सीजन यानी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को टीकट व भीड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रही है. इस कड़ी में पूर्व रेलवे ने भागलपुर से दिल्ली और भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों के संचालन से लोगों को यात्रा में काफी सुविधा होगी.

दिल्ली से सुबह 11 बजे चलेगी ट्रेन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 04064 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल 23 सितंबर से 25 नवंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. यह गाड़ी दिल्ली से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी.

भागलपुर से दोपहर 1:40 बजे चलेगी

गाड़ी संख्या 04063 भागलपुर–दिल्ली पूजा स्पेशल 24 सितंबर से 26 नवंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को दौड़ेगी. यह ट्रेन भागलपुर से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सुल्तानगंज, जमालपुर जंक्शन और अभयपुर समेत 21 स्टेशनों पर ठहरेगी. इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी की सुविधा रहेगी.

दोपहर 2:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी ट्रेन

आनंद विहार टर्मिनल–भागलपुर पूजा स्पेशल 04458 आनंद विहार टर्मिनल–भागलपुर पूजा स्पेशल 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक रोजाना चलेगी. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी.

04457 भागलपुर–आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 21 सितंबर से 1 दिसंबर 2025 तक रोजाना चलेगी. यह गाड़ी भागलपुर से शाम 6 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचे जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

25 स्टेशनों पर होगा ठहराव

ट्रेन दोनों दिशाओं में सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर जंक्शन, धरहरा, अभयपुर और कजरा सहित 25 स्टेशनों पर ठहरेगी. इसमें सामान्य, द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे. रेलवे ने बताया कि 04063 भागलपुर–दिल्ली पूजा स्पेशल और 04457 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल की बुकिंग पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट माध्यम से उपलब्ध होगी.

इसे भी पढ़ें: यात्रियों को तोहफा! बिहार के इस स्टेशन से हैदराबाद रूट पर चलेंगी 4 पूजा स्पेशल ट्रेनें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel